Supreme Court Aravalli Hearing: अरावली रेंज की परिभाषा को लेकर पर्यावरणविदों और विपक्षी दलों की चिंताओं के बीच सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए इस मामले पर पुनः सुनवाई करने का निर्णय लिया है. प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) न्यायमूर्ति सूर्यकांत की अध्यक्षता में तीन जजों की पीठ सोमवार को इस मामले की सुनवाई करेगी.
खनन लीज पर पहले लगी थी रोक
20 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने अरावली पर्वतमाला की एक समान और वैज्ञानिक परिभाषा को स्वीकार करते हुए दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात में नए खनन लीज पर रोक लगा दी थी. यह रोक तब तक लागू रहेगी, जब तक विशेषज्ञों की रिपोर्ट नहीं आती.
कांग्रेस ने अरावली पर रखी बात
कांग्रेस महासचिव और पूर्व पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश ने यह भी कहा कि यह सब हिंदुस्तानीय वन सर्वेक्षण (एफएसआई) की सिफारिशों के खिलाफ किया जा रहा है. उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “इस समय देश अरावली को लेकर उच्चतम न्यायालय के ताज़ा निर्देशों का इंतज़ार कर रहा है. यहां इस बात के और सबूत हैं कि अरावली की नई परिभाषा पहले से ही बर्बाद हो चुके इस पारिस्थितिकी तंत्र में और ज्यादा तबाही मचाएगी.’’
सपा सांसद ने उठाया सवाल
आज सुप्रीम कोर्ट द्वारा अरावली पहाड़ियों पर स्वतः संज्ञान लेते हुए सुनवाई करने पर समाजवादी पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा: “भाजपा अपने एजेंडे को पूरा करने और कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने के लिए पर्यावरण संबंधी चिंताओं को दरकिनार कर देती है. अरावली का मुद्दा इसका स्पष्ट उदाहरण है. कॉरपोरेट घरानों को खनिज संसाधन मुहैया कराना ही अरावली पहाड़ियों से संबंधित इस निर्देश को जारी करने का एक कारण है. हालांकि, देश समझता है कि अरावली पहाड़ियों के संरक्षण से ही दिल्ली-एनसीआर रहने योग्य रहेगा; अन्यथा यहां जीवन बेहद मुश्किल हो जाएगा. इसीलिए लोग यह लड़ाई लड़ रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट को इस पर ध्यान देना चाहिए.”
VIDEO | On the Supreme Court hearing suo motu case on the Aravalli Hills today, Samajwadi Party MP Virendra Singh says: “The BJP sets aside environmental concerns to fulfill its agenda and benefit corporate houses. The Aravalli issue is a clear example. Providing mineral… pic.twitter.com/OnkceM1iG8
— Press Trust of India (@PTI_News) December 29, 2025
The post Supreme Court Aravalli Hearing: अरावली रेंज पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने उठाए सवाल appeared first on Naya Vichar.

