Hot News

Surya Tilak Ram Mandir  : अयोध्या के राम मंदिर में भगवान का सूर्य तिलक, खास होगा ये पल

Surya Tilak Ram Mandir  : अयोध्या में रामनवमी के अवसर पर एक अद्वितीय दृश्य देखने को मिलने वाला है. यहां भव्य रामनवमी समारोह के लिए खास तैयारी की गई है. रविवार को भगवान रामलला का सूर्य तिलक होने वाला है जिसका लोग इंतजार कर रहे हैं. दोपहर 12 बजे रामलला के माथे पर सूर्य तिलक किया जाएगा. इसकी जानकारी Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दी. 20-30 लाख श्रद्धालुओं के आज अयोध्या पहुंचने की संभावना व्यक्त की जा रही है. इसको लेकर प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की चाक-चौबंद व्यवस्था की है.

जानें आखिर क्या होता है सूर्य तिलक?

सूर्य तिलक धार्मिक और प्रतीकात्मक परंपरा है. पौराणिक कथाओं में इसका उल्लेख है. इसके अनुसार, त्रेता युग में जन्में भगवान श्रीराम सूर्यवंशी थे. यही वजह है कि उन्हें सूर्य तिलक दिए जाने की परंपरा चली आ रही है. इस दौरान सूर्य देव स्वयं भगवान राम के मस्तक पर सूर्य का तिलक करते नजर आते हैं. इसे भगवान श्रीराम के प्रति आस्था और श्रद्धा का प्रतीक बताया जाता है.

यूपी के सभी जिलों में श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर चैत्र नवरात्र की अष्टमी तिथि (शनिवार) से राज्य के सभी जिलों में श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ जारी है. इसका समापन रविवार को होगा. एक आधिकारिक बयान के अनुसार, शनिवार दोपहर से शुरू हुए अखंड मानस पाठ की पूर्णाहुति रविवार को श्रीरामनवमी के दिन दोपहर 12 बजे अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि मंदिर में श्रीरामलला के सूर्य तिलक के साथ होगी.

यह भी पढ़ें : Madhya Pradesh: फर्जी डॉक्टर का ‘खूनी स्पोर्ट्स’, कार्डियोलॉजिस्ट बन 7 मरीजों की ले ली जान, मची खलबली

हर जनपद में मंदिरों और देवालयों में अखंड रामचरित मानस पाठ

शनिवार से हर जनपद में मंदिरों और देवालयों में अखंड रामचरित मानस पाठ प्रारंभ हुआ. इसमें राजधानी लखनऊ समेत वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या, मथुरा, गोरखपुर, बरेली, मिर्जापुर, आगरा, झांसी समेत सभी जनपदों में यह आयोजन हुआ. मुख्यमंत्री के निर्देश पर सभी जनपदों के देवालयों/मंदिरों में श्रद्धालुओं के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं भी की गयीं. खुद मुख्यमंत्री योगी ने मां पाटेश्वरी शक्तिपीठ में दर्शन-पूजन किया.

The post Surya Tilak Ram Mandir  : अयोध्या के राम मंदिर में भगवान का सूर्य तिलक, खास होगा ये पल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top