Suzuki e-Access vs Honda Activa-e: हिंदुस्तान में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी अब तेजी से रफ्तार पकड़ रही है, और इसी बीच दो भरोसेमंद ब्रांड Suzuki और Honda भी अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के साथ मैदान में उतर चुके हैं. हम बात कर रहे हैं Suzuki e-Access और Honda Activa-e की. ये स्कूटर्स खास तौर पर उन लोगों के लिए बनाए गए हैं जो रोजमर्रा की सवारी को आसान, साफ-सुथरा और थोड़ा मॉडर्न बनाना चाहते हैं. अगर आप भी इन दोनों में किसी एक को लेने का मन बना रहे हैं तो आइए देख लेते हैं कौन रहेगा आपके लिए बेस्ट.
कीमत
सबसे बड़ा फर्क सामने आता है कीमत में. Suzuki e-Access की शुरुआती कीमत ₹1.88 लाख (ex-showroom) है, जो इसे थोड़ी प्रीमियम कैटेगरी में रखती है. वहीं, Honda Activa-e सिर्फ ₹1.19 लाख से शुरू होती है. इससे ये ज्यादा लोगों के लिए किफायती और आसान ऑप्शन बन जाती है.
बैटरी
अब बात करते हैं सबसे अहम चीज की यानी बैटरी की. Suzuki e-Access में 3.07 kWh की फिक्स्ड बैटरी लगी है, जो लगभग 95 km की रेंज देने का दावा करती है. इसे आप घर पर ही चार्ज कर सकते हैं, लेकिन पूरा चार्ज होने में 6 घंटे से ज्यादा का समय लग जाता है.
Honda Activa-e थोड़े अलग अंदाज में आती है. इसमें दो स्वैपेबल बैटरियां लगी हैं (कुल 3 kWh), जिससे रेंज लगभग 102 km तक है. बैटरी खत्म होने पर इंतजार करने की बजाय आप इसे सीधे स्वैप स्टेशन पर बदल सकते हैं.
परफॉरमेंस
परफॉर्मेंस की बात करें तो Activa-e थोड़ा आगे नजर आता है. ये 6 kW की पावर और 22 Nm टॉर्क देता है, जबकि Suzuki सिर्फ 4.1 kW और 15 Nm टॉर्क पर सीमित है. टॉप स्पीड की बात करें तो Activa-e 80 km/h तक जाती है, वहीं Suzuki की टॉप स्पीड 71 km/h है.
फीचर्स
फीचर्स में Suzuki e-Access अपना जलवा दिखाता है. इसमें 4.2-inch TFT डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, नेविगेशन, अलग-अलग राइडिंग मोड और व्हीकल डायग्नोस्टिक्स जैसे फीचर्स हैं. साथ ही कीलेस ऑपरेशन और 17-लीटर का बड़ा अंडरसीट स्टोरेज इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए प्रैक्टिकल बनाता है.
Activa-e भी पीछे नहीं है. टॉप वेरिएंट में आपको 7-inch TFT डिस्प्ले मिलता है. Honda की RoadSync कनेक्टिविटी, नेविगेशन, कॉल अलर्ट और OTA अपडेट्स जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं. इसमें आपको USB-C चार्जिंग पोर्ट भी मिल जाता है.
यह भी पढ़ें: बारिश में इलेक्ट्रिक स्कूटर चलाना कितना सेफ? जानिए सच और जरूरी टिप्स
The post Suzuki e-Access vs Honda Activa-e: कौन सी इलेक्ट्रिक स्कूटर रहेगी आपके लिए बेस्ट? appeared first on Naya Vichar.

