T20 World Cup 2026 Matches Today: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज धमाकेदार रहा है. पहले दिन पाकिस्तान ने नीदरलैंड को किसी तरह से हराकर जीत का स्वाद चखा, तो वहीं वेस्टइंडीज ने रोमारियो शेफर्ड की हैट्रिक की मदद से स्कॉटलैंड को पस्त कर दिया. टीम इंडिया ने भी कप्तान सूर्यकुमार यादव की शानदार पारी के दम पर USA को 29 रनों से हराकर अपना विजय रथ शुरू कर दिया है.
अब बारी है दूसरे दिन (8 फरवरी) की, जहां तीन बड़े मुकाबले होने वाले हैं. टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज में लगभग हर दिन तीन मैच यानी ट्रिपल हेडर देखने को मिलेंगे.
सूर्या की ‘चमक’ के आगे फीका पड़ा अमेरिका
कल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हिंदुस्तान और USA के बीच मुकाबला हुआ. USA ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी. टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही, अभिषेक और शिवम दुबे 0 पर आउट हुए, जबकि किशन ने 20 रन बनाए. लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मोर्चा संभाला और 49 गेंदों में नाबाद 84 रनों की पारी स्पोर्ट्सकर हिंदुस्तान का स्कोर 161 तक पहुँचाया.
जवाब में USA की टीम 132 रन ही बना सकी. हिंदुस्तान की ओर से सिराज ने 3 विकेट झटके, जबकि अर्शदीप और अक्षर को 2-2 विकेट मिले. सूर्या को उनकी बेहतरीन बैटिंग के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया.
मैच 1: अफगानिस्तान vs न्यूजीलैंड (चेन्नई)
ग्रुप डी को ‘ग्रुप ऑफ डेथ’ कहा जा रहा है क्योंकि इसमें अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका जैसी तीन बड़ी टीमें हैं. इनमें से कोई एक टीम सुपर-8 से बाहर हो जाएगी. चेन्नई की स्पिन फ्रेंडली पिच पर राशिद खान की टीम की नजरें कीवियों को फंसाने पर होंगी.
दोनों टीमों के स्क्वॉड:
अफगानिस्तान: राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, शाहिदुल्लाह कमाल, मोहम्मद इसहाक, जियाउर रहमान शरीफी, अब्दुल्ला अहमदजई.
न्यूजीलैंड: मिचेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, टिम सीफर्ट, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, माइकल ब्रेसवेल, काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी, जेम्स नीशम, मैट हेनरी, डेवोन कॉनवे, मार्क चैपमैन.
मैच 2: इंग्लैंड vs नेपाल (मुंबई)
नेपाल की टीम पहली बार वर्ल्ड कप में इंग्लैंड जैसी बड़ी टीम के सामने होगी. वानखेड़े में नेपाल के फैंस की भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है. इंग्लैंड ने इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग XI (Playing 11) पहले ही घोषित कर दी है.
इंग्लैंड की प्लेइंग XI: फिलिप साल्ट, जोस बटलर, जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, ल्यूक वुड.
नेपाल का स्क्वॉड: रोहित पौडेल (कप्तान), कुशल भूर्तेल, आसिफ शेख, दीपेंद्र सिंह ऐरी, आरिफ शेख, सोमपाल कामी, संदीप जोरा, करण केसी, गुलशन झा, संदीप लामिछाने, नंदन यादव, बशीर अहमद, ललित राजबंशी, लोकेश बम, शेर मल्ला.
मैच 3: श्रीलंका vs आयरलैंड (कोलंबो)
को-होस्ट श्रीलंका अपने घर में अभियान की शुरुआत करेगा. सनथ जयसूर्या की कोचिंग में टीम काफी मजबूत दिख रही है. हालांकि, आयरलैंड की टीम उलटफेर करने में माहिर है, लेकिन श्रीलंका की स्पिन गेंदबाजी उनके लिए बड़ी चुनौती होगी.
दोनों टीमों के स्क्वॉड:
श्रीलंका: दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस, पवन रथनायके, कामिंदु मेंडिस, जनित लियानागे, दुनिथ वेलालगे, दुष्मंथा चमीरा, महीश तीक्ष्णा, मथीशा पथिराना, प्रमोद मदुशन, कुसल परेरा, चरित असलंका, वानिंदु हसरंगा.
आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर, कर्टिस कैंपर, बेंजामिन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज़, टिम टेक्टर, जोशुआ लिटिल, बेंजामिन व्हाइट, क्रेग यंग.
आज के मैचों का पूरा शेड्यूल (8 फरवरी, 2026)
| मैच | समय (IST) | वेन्यू (मैदान) |
| अफगानिस्तान vs न्यूजीलैंड | सुबह 11:00 बजे | चेपॉक स्टेडियम, चेन्नई |
| इंग्लैंड vs नेपाल | दोपहर 3:00 बजे | वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई |
| श्रीलंका vs आयरलैंड | शाम 7:00 बजे | आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो |
कहां देखें लाइव?
हिंदुस्तान में मैचों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports) पर होगा. अगर आप मोबाइल या लैपटॉप पर देखना चाहते हैं, तो इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.
ये भी पढ़ें: वर्ल्ड कप में शेफर्ड का कोहराम, हैट्रिक लेकर रचा इतिहास, स्कॉटलैंड पस्त
ये भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप: सूर्या की चमक, सिराज का अटैक; हिंदुस्तान ने USA को 29 रन से हराया
The post T20 वर्ल्ड कप का दूसरा दिन: आज होंगे तीन बड़े मुकाबले, न्यूजीलैंड-अफगानिस्तान की भिड़ंत पर सबकी नजर appeared first on Naya Vichar.
