Highlights
CAN vs NZ: न्यूजीलैंड की जीत के साथ ही टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के ग्रुप डी की तस्वीर अब पूरी तरह साफ हो गई है. कनाडा को 8 विकेट से हराते ही न्यूजीलैंड ने सुपर-8 का टिकट पक्का कर लिया है. इस नतीजे ने अफगानिस्तान की टीम को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है. ग्रुप डी से अब साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीमें अगले दौर में पहुंच चुकी हैं, जबकि अफगानी टीम का सफर यहीं खत्म हो गया है.
न्यूजीलैंड की जीत ने बिगाड़ा अफगानिस्तान का स्पोर्ट्स
अफगानिस्तान की टीम इस बार सुपर-8 की बड़ी दावेदार मानी जा रही थी, लेकिन न्यूजीलैंड की धमाकेदार जीत ने उनके सारे समीकरण बिगाड़ दिए. चेन्नई में स्पोर्ट्से गए मैच में कीवी टीम ने जिस अंदाज में 174 रनों का लक्ष्य महज 15.1 ओवर में हासिल किया, उसने नेट रन रेट के मामले में भी उन्हें काफी आगे कर दिया. अब ग्रुप डी से किसी भी दूसरी टीम के पास आगे बढ़ने का मौका नहीं बचा है.
ग्रुप डी से साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड आगे
टूर्नामेंट के सबसे मुश्किल ग्रुपों में से एक ‘ग्रुप डी’ में साउथ अफ्रीका ने पहले ही अपनी जगह सुरक्षित कर ली थी. अब न्यूजीलैंड ने कनाडा को हराकर दूसरे पायदान पर कब्जा जमा लिया है. इन दोनों बड़ी टीमों के क्वालीफाई करने से अब सुपर-8 की जंग और भी रोमांचक होने वाली है. कनाडा, यूएई और अफगानिस्तान अब इस टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं.
रचिन और फिलिप्स की जोड़ी ने मचाया गदर
174 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने शुरुआत में 2 विकेट जल्दी खो दिए थे, लेकिन रचिन रवींद्र और ग्लेन फिलिप्स ने मैच का पासा पलट दिया. ग्लेन फिलिप्स ने 74 रनों की तूफानी पारी स्पोर्ट्सी, वहीं रचिन रवींद्र ने 36 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. दोनों ने नाबाद रहते हुए टीम को 16वें ओवर की पहली गेंद पर ही जीत दिला दी.
युवराज सामरा का शतक गया बेकार
कनाडा की ओर से सलामी बल्लेबाज युवराज सामरा ने ऐतिहासिक पारी स्पोर्ट्सी. उन्होंने सिर्फ 58 गेंदों में शतक जड़ा और 110 रन बनाकर अपनी टीम को 173 के स्कोर तक पहुंचाया. हालांकि, उनकी यह मेहनत बेकार गई क्योंकि कीवी गेंदबाजों ने भले ही कम विकेट लिए हों, लेकिन उनके बल्लेबाजों ने कनाडाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और मैच को एकतरफा बना दिया.
ये भी पढ़ें-
कनाडा के ‘युवराज’ का धमाका, न्यूजीलैंड के खिलाफ सेंचुरी जड़ रैना को पीछे छोड़ा
शमी ने 8 विकेट लेकर खटखटाया टीम इंडिया का दरवाजा, सेमीफाइनल में बरपाया कहर
पथिराना की चोट ने बढ़ाई श्रीलंका की टेंशन, सुपर 8 के लिए ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ी

The post T20 WC से अफगानिस्तान का पत्ता साफ, न्यूजीलैंड ने सुपर 8 में बनाई जगह appeared first on Naya Vichar.

