Hot News

Tahawwur Rana: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की 26/11 हमले के आरोपी की याचिका, भारत आएगा पाकिस्तानी मूल का तहव्वुर राणा

Tahawwur Rana: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा की हिंदुस्तान प्रत्यर्पण पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया है. राणा फिलहाल अमेरिका के लॉस एंजिलिस के मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर में बंद है. राणा पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक है, जो मुंबई हमले का मास्टरमाइंड भी है. हिंदुस्तान काफी समय से उसके प्रत्यर्पण की कोशिश कर रहा है. ऐसे में अमेरिकी कोर्ट के इस बड़े फैसले के बाद तहव्वुर राणा को हिंदुस्तान लाने का रास्ता काफी हद तक साफ हो गया है.

सुप्रीम कोर्ट ने अस्वीकार किया आवेदन

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, राणा ने 27 फरवरी को अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट में एसोसिएट न्यायाधीश और नौवें सर्किट की सर्किट जस्टिस एलेना कागन के सामने “बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका के लंबित मुकदमे पर रोक लगाने के लिए आपातकालीन आवेदन” दायर किया था. पिछले महीने की शुरुआत में कागन ने आवेदन अस्वीकार कर दिया था. इसके बाद राणा ने अपने इस आवेदन को अपडेट किया नवीनीकृत किया, अनुरोध किया कि नवीनीकृत आवेदन प्रधान न्यायाधीश रॉबर्ट्स को भेजा जाए. सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर पोस्ट एक आदेश में कहा गया है कि राणा के नवीनीकृत आवेदन को चार अप्रैल 2025 की बैठक के लिए सूचीबद्ध किया गया था. सोमवार को सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर एक नोटिस में कहा गया कि अदालत ने आवेदन अस्वीकार कर दिया है.

The post Tahawwur Rana: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की 26/11 हमले के आरोपी की याचिका, हिंदुस्तान आएगा पाकिस्तानी मूल का तहव्वुर राणा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top