Hot News

Tahawwur Rana: 26/11 के आरोपी तहव्वुर राणा को सताई परिवार की याद, कोर्ट से मांगी बात करने की इजाजत

Tahawwur Rana: आतंकी तहव्वुर राणा ने कोर्ट में याचिका दायर कर परिवार वालों से बात करने की अनुमति देने की मांग की है. राणा के वकील के माध्यम से दायर आवेदन पर बुधवार को विशेष न्यायाधीश चंद्रजीत सिंह के समक्ष सुनवाई होने की संभावना है. पाकिस्तानी मूल का कनाडाई व्यवसायी राणा (64) फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं. वरिष्ठ अधिवक्ता दयान कृष्णन और विशेष लोक अभियोजक नरेंद्र मान राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) की ओर से पेश हुए.

राणा को अमेरिका से प्रत्यर्पण कर हिंदुस्तान लाया गया

मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकवादी हमले के मुख्य षड्यंत्रकारी डेविड कोलमैन हेडली उर्फ ​​दाऊद गिलानी के करीबी सहयोगी राणा को अमेरिका से प्रत्यर्पण कर हिंदुस्तान लाया गया है.

कोर्ट ने राणा को वकील मुहैया कराया

कार्यवाही शुरू होने से पहले अदालत ने राणा से पूछा कि क्या उसके पास कोई वकील है. राणा ने बताया कि उसके पास कोई वकील नहीं है. इस पर अदालत ने बताया कि दिल्ली विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से उसे वकील मुहैया कराया जा रहा है. इसके बाद वकील पीयूष सचदेवा को उसका प्रतिनिधित्व करने के लिए नियुक्त किया गया.

The post Tahawwur Rana: 26/11 के आरोपी तहव्वुर राणा को सताई परिवार की याद, कोर्ट से मांगी बात करने की इजाजत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top