Hot News

Tanning Tips: धूप से खो गई है त्वचा की चमक? इन घरेलू नुस्खों से करें स्किन को रिवाइव

Tanning Tips: गर्मियों में धूप और बाहर रहने के कारण हमारी त्वचा पर टैनिंग हो जाती हैं. हालांकि, ये एक सामान्य बात है जो अक्सर लोगों को होती हैं. लेकिन अगर इसे सही समय पर कंट्रोल न किया जाए, तो यह त्वचा के लिए हानिकारक हो सकती है. इसके अलावा, इससे हमारा आत्मविश्वास भी कमजोर हो जाता है. ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो आज हम आपको टैनिंग को दूर करने के लिए कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में बताएंगे, जो कि आपकी स्किन को चमकदार बनाने में मदद करेगा.

धूप से बचाव करें

टैनिंग से बचने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप धूप से बचें.  दिन के ऐसे समय में बाहर जाने से बचें जब धूप ज्यादा हो. इसके अलावा, अगर आपको बाहर जाना जरूरी हो, तो छांव में रहें या हमेशा सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें.

यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: गर्मी में चेहरे की चिपचिपाहट का पक्का इलाज, अपनाएं ये कूल टिप्स, स्किन रहेगी फ्रेश 

सनस्क्रीन का प्रयोग करें

सूर्य की UV किरणों से बचने के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल बहुत जरूरी है. ये न केवल टैनिंग से बचाता है, बल्कि त्वचा के जलन को भी कम करता है. 

पानी का सेवन करें

गर्मी के मौसम में त्वचा को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि टैनिंग और धूप से होने वाली त्वचा की सूखापन से बचा जा सके. इसके अलावा, आप दिनभर में ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं. 

अच्छा आहार लें

स्वस्थ और संतुलित आहार से न केवल आपकी सेहत को लाभ मिलता है, बल्कि यह आपकी त्वचा को भी अंदर से स्वस्थ बनाए रखता है. आप चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए विटामिन C और E से भरपूर आहार लें, ये त्वचा को अंदर से मरम्मत करता है और चमकदार भी बनाता है. 

यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: नेचुरल ग्लो की चाबी है ये फेस पैक, लगाने के बाद सब पूछेंगे चमकती त्वचा का क्या है राज?

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है.

The post Tanning Tips: धूप से खो गई है त्वचा की चमक? इन घरेलू नुस्खों से करें स्किन को रिवाइव appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top