Hot News

Tata Sierra लेने का बना रहे हैं प्लान? बेस वेरिएंट में मिलने वाले फीचर्स जरूर जान लें

Tata Motors ने हाल ही में अपनी आइकॉनिक Sierra को एक नए लुक में मार्केट में उतरा है. कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत ₹11.49 लाख (एक्स-शोरूम) रखी है. मिड-साइज SUV सेगमेंट में एंट्री करते ही नई Sierra ने अच्छा खासा ध्यान खींचा है. अगर आप भी इस SUV को खरीदने का मन बना रहे हैं और इसका बेस वेरिएंट लेने का सोच रहे हैं, तो जरूरी है कि पहले जान लें इसमें आपको क्या-क्या मिलता है. आइए जानते हैं.

Tata Sierra का बेस वेरिएंट Smart+ फीचर्स

एक्सटीरियर

Tata Sierra के Smart+ वेरिएंट में bi-LED प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स आपको मिल जाते हैं. इसके साथ LED DRLs और LED टेल-लैम्प्स भी दिए गए हैं. इस प्राइस रेंज में ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक्स का मिलना इसे सेगमेंट में थोड़ा अलग बनाता है. वहीं, बेस वेरिएंट होने के बावजूद SUV में स्टैंडर्ड तौर पर 17-इंच के व्हील्स दिए गए हैं.

इंटीरियर 

अब आ जाते हैं हम केबिन के अंदर. Sierra Smart+ में कंफर्ट और फीचर्स की कोई कमी नहीं है. पीछे बैठने वालों के लिए AC वेंट्स मिलते हैं, ORVM इलेक्ट्रिकली एडजस्ट होने के साथ इंडिकेटर्स भी देते हैं, और चारों पावर विंडोज दिए गए हैं. आगे की तरफ स्लाइडिंग आर्मरेस्ट मिल जाता है. वहीं रियर सनशेड्स, एडजस्टेबल स्टीयरिंग और फास्ट चार्जिंग के लिए Type-C पोर्ट भी दिए गए हैं. इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक स्टैंडर्ड दिया गया है. फीचर्स की लिस्ट यहीं खत्म नहीं होती. इसमें 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पुश स्टार्ट/स्टॉप बटन और फ्लश-टाइप डोर हैंडल्स भी शामिल हैं.

सेफ्टी फीचर्स 

सेफ्टी की बात करें तो एंट्री-लेवल वेरिएंट में भी ये मॉडल कोई कसर नहीं छोड़ता. इसमें स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग्स दिए गए हैं. साथ में ABS और EBD भी मिल जाता है. इसके अलावा ESP, व्हीकल डायनामिक्स कंट्रोल, हिल-स्टार्ट असिस्ट और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स भी इसमें शामिल हैं.

साइज और रोड प्रेजेंस

साइज और रोड प्रेजेंस के मामले में Tata Sierra अपनी कैटेगरी की बड़ी SUVs में गिनी जाती है. इसकी लंबाई 4,340 mm, चौड़ाई 1,841 mm और ऊंचाई 1,715 mm है. वहीं 2,730 mm का लंबा व्हीलबेस इसे सड़क पर दमदार स्टांस देता है. ग्राउंड क्लीयरेंस भी 205 mm का दिया गया है.

यह भी पढ़ें: Fortuner को सीधी टक्कर देने आ रही है MG Majestor, फरवरी में इस दिन होगा लॉन्च

The post Tata Sierra लेने का बना रहे हैं प्लान? बेस वेरिएंट में मिलने वाले फीचर्स जरूर जान लें appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top