Taurus Weekly Horoscope 2 to 8 June 2025: जून माह का पहला सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं दैवज्ञ ज्योतिषी डॉ श्रीपति त्रिपाठी वृष राशि का साप्ताहिक राशिफल.
वृष साप्ताहिक राशिफल 2 से 8 जून 2025
वृषभ: यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा. कार्यस्थल पर कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन धैर्य और संयम बनाए रखने से सफलता अवश्य मिलेगी.
करियर और व्यवसाय में स्थिरता बनी रहेगी, इसलिए सहकर्मियों के साथ अच्छा तालमेल बनाकर काम करें. व्यापार में पार्टनरशिप से लाभ मिलने की संभावना है, साथ ही कहीं रुकी हुई पेमेंट भी प्राप्त हो सकती है.
रिश्तों के मामले में पारिवारिक माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा और प्रेम जीवन में उत्साह बना रहेगा. कुछ लोग विवाह से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए चर्चा कर सकते हैं.
स्वास्थ्य की दृष्टि से पाचन संबंधी समस्या हो सकती है, इसलिए नींबू पानी पीना और हल्का आहार लेना आपके लिए लाभदायक रहेगा.
इस सप्ताह की लकी डेट्स 02, 03 और 07 हैं, शुभ रंग हरा, नीला और क्रीम रहेंगे, जबकि लकी दिन बुधवार, शुक्रवार और शनिवार होंगे.
सावधानी के तौर पर किसी भी कानूनी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे ध्यान से पढ़ लेना आवश्यक है.
उपाय के लिए लक्ष्मी माता को सफेद मिठाई अर्पित करें और “ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः” मंत्र का जाप करें. यह आपके भाग्य को मजबूत करेगा और आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाएगा.
The post Taurus Weekly Horoscope 2 से 8 जून 2025, अचानक कुछ खर्चे सामने आ सकते हैं appeared first on Naya Vichar.

