Hot News

Tej Pratap : ऐश्वर्य को त्याग शांति की तलाश में तेज प्रताप यादव, मालदीव में दिखे ध्यान में लीन

Tej Pratap : पटना. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव आजकल ऐश्वर्य को त्याग शांति की तलाश में हैं. तेज प्रताप इन दिनों विदेश यात्रा पर मालदीव गये हैं. वहां से उन्होंने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वे समुद्र किनारे बने हट (कुटिया) के बाहर ध्यान की मुद्रा में बैठे दिखाई दे रहे हैं. वीडियो के बैकग्राउंड में ‘ओम नमः शिवाय’ का मंत्रोच्चार सुनाई देता है, जो पूरे माहौल को आध्यात्मिक बना देता है. धन, दौलत, सुख-समृद्धि, एश-ओ-आराम, वैभाव जैसे एश्वर्य को छोड़ मालदीव में शांति की तलाश करते तेज प्रताप यादव एक बार फिर चर्चा में हैं.

शांति जीवन में एक जरूरी चीज

तेज प्रताप यादव ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है. उन्होंने लिखा है कि शांति जीवन में एक जरूरी चीज है. इसके बिना जीवन में अफरा-तफरी फैल जाती है. ध्यान और आत्मचिंतन से सोच और भावनाओं की गहराई को समझने में मदद मिलती है. यह अपार संतोष देता है. उन्होंने आगे कहा कि बहते पानी की आवाज में अद्भुत शक्ति होती है. यह हमें प्रकृति की स्थिरता की याद दिलाती है और हमारी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में मोड़ सकती है.

अपनी सीट बदलना चाहते हैं तेज प्रताप

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने तेज प्रताप यादव को 14 मई को 17 से 23 मई तक मालदीव जाने की अनुमति दी थी. उनकी यह यात्रा ऐसे समय हो रही है जब बिहार विधानसभा चुनाव धीरे-धीरे नजदीक आ रहे हैं और सभी दलों की नजर तेज प्रताप की नेतृत्वक गतिविधियों पर है. इधर ,तेज प्रताप यादव इस बार समस्तीपुर की हसनपुर सीट छोड़कर वैशाली जिले की महुआ सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं. इसी सीट से वे 2015 में जीत चुके हैं और अब पुनः वापसी की रणनीति बना रहे हैं.

Also Read: Bihar Land: बिहार में रिजर्व फैसले का चल रहा स्पोर्ट्सा, सुनवाई खत्म कर मामला लटका रहे DCLR

The post Tej Pratap : ऐश्वर्य को त्याग शांति की तलाश में तेज प्रताप यादव, मालदीव में दिखे ध्यान में लीन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top