Hot News

The Family Man 3 Release: इस महीने रिलीज होगी द फैमिली मैन सीजन 3, मनोज बाजपेयी को कड़ी टक्कर देगा ये एक्टर

The Family Man 3 Release: फिल्म निर्माता जोड़ी राज और डीके की वेब सीरीज द फैमिली मैन सीजन 3 के फैंस के लिए गुड न्यूज है. एक्शन-थ्रिलर ड्रामा में नोज बाजपेयी मुख्य भूमिका निभाते हैं. सीजन 3 में जयदीप अहलावत को भी फैंस देख पाएंगे. सीजन 3 कब आएगा इसके बारे में लेटेस्ट अपडेट आया है. ये अपडेट खुद मनोज ने दिया है. चलिए आपको इस बारे में बताते हैं.

द फैमिली मैन इस साल होगा रिलीज

द फैमिली मैन में मनोज बाजपेयी, श्रीकांत तिवारी के किरदार में दिखे हैं, जो एक अंडरकवर एजेंट है. हालांकि उसने अपनी पहचान अपने परिवार वालों से छिपा कर रखी है. शो में वह एक आम इंसान लगता है जो अपनी जॉब और फैमिली के बीच संतुलन बनाता दिखता है. मनोज ने ओटीटी प्ले के साथ बातचीत में कहा, ”द फैमिली मैन सीजन 3 इस साल नवंबर में रिलीज हो रहा है. आपने ये समाचार सुनी होगी कि इस सीजन एक नया सदस्य शो में शामिल हो रहा. हमने जयदीप अहलावत को दो साल पहले कास्ट किया और उन्होंने पाताल लोक सीजन 2 में काफी अच्छा काम किया था. वह फैमिली मैन सीजन 2 में है. ये सीजन बहुत बड़ा और बहुत खूबसूरत है.” फिलहाल कंफर्म डेट अभी तक नहीं आई है.

सीरीज में मनोज बाजपेयी के आमने-सामने होंगे जयदीप अहलावत

फिल्मफेयर से बात करने वाले हुए एक सूत्र ने बताया कि मैं कह सकता हूं कि ”जयदीप अहलावत का द फैमिली मैन सीजन 3 में बहुत अहम किरदार है. उनका कैरेक्टर मनोज बाजपेयी यानी श्रीकांत के खिलाफ होगा. दर्शकों को दोनों दिग्गजों को आमने-सामने देखकर काफी मजा आएगा.” सीजन 3 में प्रियामणि, अश्लेषा ठाकुर और वेदांत सिन्हा जैसे किरदारों की वापसी हो सकती है. दूसरे सीजन में सामंथा रूथ प्रभु नजर आई थी.

The post The Family Man 3 Release: इस महीने रिलीज होगी द फैमिली मैन सीजन 3, मनोज बाजपेयी को कड़ी टक्कर देगा ये एक्टर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top