Hot News

The Traitors India Season 2: मल्लिका शेरावत के बाद क्या बिपाशा बसु लेंगी एंट्री? सामने आई सच्चाई

The Traitors India Season 2: करण जौहर के होस्ट किए गए शो ‘द ट्रेटर्स इंडिया’ का पहला सीजन बहुत हिट रहा था. रोमांचक गेम‑प्ले और ड्रामेटिक ट्विस्ट ने दर्शकों को खूब लुभाया. पहले सीजन में उर्फी जावेद और निकिता लूथर विजेता बनीं. अब जैसे ही दूसरे सीजन की शूटिंग शुरू हुई, सबसे ज्यादा चर्चा बनी बिपाशा बसु के नाम की. अफवाह थी कि वह इस बार शो का हिस्सा होंगी. लेकिन अब सवाल ये है कि क्या बिपाशा सच में शो में होंगी या नहीं? आइए बताते हैं.

द ट्रेटर्स इंडिया सीजन 2 में होगी बिपाशा की एंट्री?

Times of India की रिपोर्ट के अनुसार, बिपाशा ने अब इस शो से अपना नाम वापस ले लिया है. एक करीबी सूत्र ने बताया कि बातचीत काफी आगे तक बढ़ी थी, लेकिन बिपाशा ने टीम को साफ‑साफ कह दिया कि फिलहाल वह किसी भी रियलिटी शो में हिस्सा लेने में दिलचस्पी नहीं रखती हैं. सूत्र ने कहा, “मेकर्स बहुत एक्साइटेड थे, लेकिन बिपाशा ने अपनी प्रायोरिटी परिवार और निजी समय बताया.”

बाकी कंटेस्टेंट्स की लिस्ट

जहां बिपाशा शो से बाहर हो गई हैं, वहीं Times of India के मुताबिक नेहा धूपिया, संजय कपूर और क्रिस्टल डिसूजा का शो में शामिल होना पक्का है. इसके अलावा शालिनी पासी, श्वेता तिवारी, अभिषेक मल्हान, मुनव्वर फ़ारूकी, एल्विश यादव, दलीप ताहिल, पारुल गुलाटी और रुबीना दिलैक भी इस सीजन में नजर आ सकते हैं.मल्लिका शेरावत भी शूटिंग शुरू करने के लिए जैसलमेर पहुंच चुकी हैं.

पहले सीजन की यादें

पहले सीजन का सेट राजस्थान के भव्य सूर्यगढ़ पैलेस में था और इसे करण जौहर ने होस्ट किया था. शो में 20 जानी‑मानी हस्तियां शामिल हुई थीं और यह “गद्दार बनाम बेगुनाह” के फॉर्मेट पर आधारित था.

पहले सीजन की सफलता के बाद Amazon Prime Video ने दूसरे सीजन को हरी झंडी दे दी है. देशभर के फैंस बेसब्री से इस गेम‑चेंजिंग रियलिटी सीरीज के अगले पड़ाव का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि बिपाशा नहीं होंगी, लेकिन बाकी स्टार्स के साथ यह सीजन भी एंटरटेनिंग होने वाला है.

यह भी पढ़ें: करण जौहर के शो ‘The Traitors India Season 2’ में कौन होंगे कंटेस्टेंट? सामने आई टेंटेटिव लिस्ट

The post The Traitors India Season 2: मल्लिका शेरावत के बाद क्या बिपाशा बसु लेंगी एंट्री? सामने आई सच्चाई appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top