Hot News

Til Palak Paratha Recipe: आयरन और कैल्शियम का पावर कॉम्बो है ये पराठा, नाश्ते में खाएं और पूरे दिन रहें एनर्जेटिक

Til Palak Paratha Recipe: सर्दियों के इन दिनों में हमारे शरीर को सिर्फ गर्माहट की ही नहीं बल्कि एक्स्ट्रा न्यूट्रिशन की भी जरूरत पड़ती है. ऐसे में हमारे दिमाग में यह सवाल उठता है कि आखिर ऐसी कौन सी चीज खायी जाए जो शरीर को हर तरह से फायदा पहुंचाए. अगर आप भी सर्दियों के इन दिनों में खाने के लिए एक ऐसी ही डिश की तलाश में हैं तो तिल पालक पराठा आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन है. यह पराठे इसलिए भी खास बन जाते हैं क्योंकि इसमें आपको एक ही जगह पर पालक और खूबियां मिल जाती है. पालक में आयरन पाया जाता हैं जबकि तिल में भरपूर मात्रा में कैल्शियम. ये दोनों ही चीजें साथ मिलकर आपके शरीर को अंदर से मजबूती देते हैं और कई तरह के फायदे भी पहुंचाते हैं. तो चलिए जानते हैं तिल पालक पराठा बनाने की सबसे आसान और हेल्दी रेसिपी.

तिल पालक पराठा बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • गेहूं का आटा – 2 कप
  • बारीक कटी पालक – 1 कप
  • सफेद तिल – 2 बड़े चम्मच
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 छोटा चम्मच
  • हरी मिर्च – 1 बारीक कटी हुई
  • नमक – स्वादानुसार
  • अजवाइन – आधा छोटा चम्मच
  • हल्दी – एक चौथाई छोटा चम्मच
  • तेल या घी – पराठा सेंकने के लिए
  • पानी – आटा गूंथने के लिए

यह भी पढ़ें: Corn Makhana Chaat: शाम की भूख बिगाड़ देती है डाइट? बाहर का जंक छोड़िए और घर पर 10 मिनट में बनाइए हेल्दी कॉर्न मखाना चाट

तिल पालक पराठा बनाने की रेसिपी

  • तिल पालक पराठा बनाने के लिए सबसे पहले पालक को अच्छी तरह धोकर बारीक काट लें. इसके बाद एक कढ़ाही में थोड़ा सा तेल गर्म करें और उसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर हल्का भून लें. अब इसमें कटी हुई पालक डालें और 2 से 3 मिनट तक पकाएं, ताकि उसका कच्चापन खत्म हो जाए. अंत में गैस बंद कर दें और मिश्रण को ठंडा होने दें.
  • इसके बाद एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा लें और फिर इसमें तिल, अजवाइन, हल्दी और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं. अब आपको इसमें तैयार पालक का मिश्रण डालकर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सॉफ्ट आटा गूंथ लेना है. अब आटे को 10 मिनट ढककर रख दें.
  • इसके बाद आटे से मीडियम साइज की लोइयां बनाएं और फिर हर लोई को बेलकर गोल पराठा तैयार करें. अब गर्म तवे पर पराठा डालें और दोनों तरफ से घी या तेल लगाकर गोल्डन होने तक सेंक लें. इसी तरह एक-एक करके सारे पराठे तैयार कर लें.
  • तिल पालक पराठा को दही, बटर, हरी चटनी या अचार के साथ काफी ज्यादा टेस्टी लगता है.

यह भी पढ़ें: Rice Flour Potato Pops: मैदे और जंक फूड से छुटकारा दिलाएंगे ये होममेड पॉप्स, कम तेल में बनने वाला बच्चों का फेवरेट स्नैक

The post Til Palak Paratha Recipe: आयरन और कैल्शियम का पावर कॉम्बो है ये पराठा, नाश्ते में खाएं और पूरे दिन रहें एनर्जेटिक appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top