Hot News

Top Five Dirty Country in World: भारत-पाकिस्तान में ज्यादा ‘गंदा’ देश कौन? मात्र 1 मिनट के वीडियो में जानें सच्चाई

Top Five Dirty Country in World: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक यूट्यूबर लोगों से पूछ रहा है कि दुनिया का सबसे गंदा देश कौन सा है. चौंकाने वाली बात यह रही कि अधिकतर लोगों ने बिना किसी हिचकिचाहट के “हिंदुस्तान” का नाम लिया. हालांकि, इस सवाल का सही जवाब हिंदुस्तान नहीं है. वीडियो को यूट्यूबर सुमोन काइस ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया है. कैप्शन में उन्होंने लिखा, “मुझे नहीं पता कि लोग इतने कॉन्फिडेंट क्यों हैं… आपको पता है?” यह वीडियो अब तक 3 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और नेटिजन्स की ओर से दिलचस्प प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं.

वीडियो में दिखाया गया है कि एक व्यक्ति सड़क पर लोगों से पूछ रहा है कि दुनिया का सबसे गंदा देश कौन सा है. वह यह भी कहता है कि सही जवाब देने वाले को वह 20 डॉलर का इनाम देगा. लेकिन अधिकतर जवाब में लोगों ने “इंडिया” कहा. एक शख्स ने सवाल का जवाब देने की बजाय कहा, “मुझे लग रहा है कि आप ट्रंप के कोई करीबी होंगे…”

क्या हिंदुस्तान वास्तव में सबसे गंदा देश है? (Top Five Dirty Country in World) 

इस सवाल का जवाब है नहीं. स्विट्ज़रलैंड की एयर क्वालिटी टेक्नोलॉजी कंपनी IQAir की 11 मार्च को जारी ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया का सबसे गंदा देश अफ्रीका का चाड (Chad) है. रिपोर्ट में बताया गया कि केवल 7 देश ही विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की PM2.5 गाइडलाइन्स पर खरे उतरते हैं. PM2.5 वे सूक्ष्म कण होते हैं जिनका आकार 2.5 माइक्रोमीटर या उससे कम होता है, जो फेफड़ों में गहराई तक जाकर खून में मिल सकते हैं. रिपोर्ट के अनुसार, नई दिल्ली दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी है, जबकि चाड की राजधानी एन’जामेना दूसरे नंबर पर है.

इसे भी पढ़ें: ईरानी फौज के सामने घुटने पर बैठ रोने लगे अमेरिका के सैनिक, देखें 49 सेकेंड का वीडियो

टॉप 5 सबसे प्रदूषित देश (Top Five Dirty Country in World)

चाड (Chad)

बांग्लादेश

पाकिस्तान

कांगो (Democratic Republic of the Congo)

हिंदुस्तान

इन सभी देशों में PM2.5 का स्तर WHO की तय सीमा से कम से कम 10 गुना अधिक पाया गया. खासतौर पर चाड में यह स्तर 18 गुना अधिक है. वीडियो में भले ही हिंदुस्तान को सबसे गंदा देश बताया गया हो, लेकिन वास्तविक डेटा के अनुसार, हिंदुस्तान इस सूची में पांचवें स्थान पर है, न कि पहले. वायरल वीडियो में जो धारणा सामने आई है, वह आंकड़ों पर आधारित नहीं है.

इसे भी पढ़ें: बच्चा पैदा करो, लाखों का इनाम पाओ, नाबालिग लड़कियों को भी गर्भवती होने की छूट

इसे भी पढ़ें: ट्रंप के सिर पर मंडराया खतरा, नो-फ्लाई जोन में घुसा विमान, देखें वीडियो

The post Top Five Dirty Country in World: हिंदुस्तान-पाकिस्तान में ज्यादा ‘गंदा’ देश कौन? मात्र 1 मिनट के वीडियो में जानें सच्चाई appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top