Hot News

Top IIT of India 2025: देश के टॉप आईआईटी काॅलेज कौन से हैं, JEE के बाद ऐसे लें एडमिशन

Top IIT of India in Hindi: हिंदुस्तान में इंजीनियरिंग के लिए सभी इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलाॅजी (IITs) प्रसिद्ध है. ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE) मेंस और एडवांस्ड और अन्य एग्जाम क्लियर करने के बाद इनमें एडमिशन मिलता है. सभी IIT इंजीनियरिंग की पढ़ाई और रिसर्च के लिए हिंदुस्तान के सबसे बेहतरीन संस्थान माने जाते हैं. हर साल शिक्षा मंत्रालय की तरफ से NIRF (नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क) नाम की एक रैंकिंग जारी की जाती है जो यह तय करती है कि देश के कौन-से इंजीनियरिंग कॉलेज सबसे अच्छे हैं. उस रैंकिंग में भी हिंदुस्तान के टाॅप काॅलेज में इनका नाम रहता है. इसलिए यहां आपको NIRF Ranking 2024 के अनुसार टॉप 5 IITs और उनके बारे में बताया जा रहा है.

देश के टॉप आईआईटी काॅलेज कौन से हैं? (Top IIT of India in Hindi)

NIRF Ranking 2024 के अनुसार देश के टॉप आईआईटी काॅलेज कौन से हैं? (Top IIT of India in Hindi) के बारे में यहां बताया जा रहा है-

संस्थान का नाम स्थान NIRF रैंक (2025) स्कोर मुख्य विशेषताएं
IIT मद्रास चेन्नई, तमिलनाडु 1 89.46 लगातार 9वीं बार टॉप पर. पढ़ाई, रिसर्च और इनोवेशन में सबसे आगे
IIT दिल्ली नई दिल्ली 2 86.66 रिसर्च, इंडस्ट्री से जुड़ाव और स्टार्टअप्स के लिए प्रसिद्ध
IIT बॉम्बे मुंबई, महाराष्ट्र 3 83.09 शानदार कैंपस लाइफ और मजबूत एलुमनी नेटवर्क के लिए जाना जाता है
IIT कानपुर कानपुर, उत्तर प्रदेश 4 82.79 बेहतर सिलेबस और रिसर्च की बेहतरीन सुविधाएं मौजूद
IIT खड़गपुर खड़गपुर, पश्चिम बंगाल 5 80.56 सबसे पुराना IIT, यहां इंजीनियरिंग, लॉ, मैनेजमेंट जैसे कोर्स मिलते हैं.

यह भी पढ़ें- Vikas Divyakirti Net Worth: दृष्टि IAS वाले विकास दिव्यकीर्ति हर महीने कितना कमाते हैं, जानें UPSC की फीस

हिंदुस्तान में IITs के खास इंजीनियरिंग कोर्स कौन-कौन से हैं?

IITs हिंदुस्तान के सबसे बड़े संस्थान हैं जो इंजीनियरिंग की पढ़ाई कराते हैं. यहां पर ग्रेजुएशन (B.Tech) और पोस्ट ग्रेजुएशन (M.Tech) के लिए कई तरह के कोर्स मिलते हैं. इनमें कुछ सबसे पसंद किए जाने वाले कोर्स हैं:

  • कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग
  • सिविल इंजीनियरिंग
  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग
  • कुछ IITs में डिज़ाइन, डेटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मैनेजमेंट जैसे कोर्स भी पढ़ाए जाते हैं.

The post Top IIT of India 2025: देश के टॉप आईआईटी काॅलेज कौन से हैं, JEE के बाद ऐसे लें एडमिशन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top