SUV की भीड़ में एक फैमिली कार ने चुपचाप बड़ा कमाल कर दिया है. हम बात कर रहे हैं Toyota Innova Hycross की. इस कार ने हिंदुस्तान में 2 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है. बता दें ये कार नवंबर 2022 में लॉन्च हुई थी. ऑटो इंडस्ट्री में ये नंबर सिर्फ एक आंकड़ा नहीं होता, बल्कि यह दिखाता है कि गाड़ी पर लोगों का भरोसा कितना मजबूत है.
क्यों खास है Toyota Innova Hycross?
Innova का नाम हिंदुस्तान में नया नहीं है. इसकी शुरुआत 2005 में हुई थी, जब इसने पुरानी Qualis को रिप्लेस किया था. तब से यह कार फैमिली, टैक्सी ऑपरेटर और यहां तक कि कई बड़े नेताओं की भी पसंद बन गई. फिर 2016 में आई Toyota Innova Crysta, जिसने आराम और फीचर्स के मामले में एक नया स्टैंडर्ड सेट कर दिया. आज भी Crysta की डिमांड बाजार में बनी हुई है.
लेकिन Hycross की कहानी थोड़ी अलग है. पहले वाली Innova में जो मजबूत लेकिन भारी लैडर फ्रेम (ladder-frame) चेसिस होती थी, वो बिल्कुल ट्रक जैसे (Hilux जैसी) स्ट्रक्चर पर बनी होती थी. लेकिन Hycross में अब हल्की और मॉडर्न मोनोकोक (Monocoque) चेसिस बॉडी दी गई है.
इंजन ऑप्शन और स्पेसिफिकेशन
2.0L स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड (Self-charging)
- इंजन टाइप: 2.0L TNGA 5th जेनरेशन हाइब्रिड
- पावर: 186 bhp
- टॉर्क: 191 Nm
- ट्रांसमिशन: ऑटोमैटिक e-Drive
- माइलेज: लगभग 23.24 kmpl (ARAI के अनुसार)
2.0L पेट्रोल (Non-Hybrid)
- इंजन टाइप: 2.0L TNGA इन-लाइन VVTi
- पावर: 173 bhp
- टॉर्क: 209 Nm
- ट्रांसमिशन: CVT ऑटोमैटिक
- माइलेज: लगभग 16.13 kmpl (ARAI के अनुसार)
कीमत
Hycross की कीमत करीब ₹18.70 लाख (पेट्रोल वेरिएंट) से शुरू होकर टॉप हाइब्रिड मॉडल में ₹26.76 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है. कीमत थोड़ी प्रीमियम जरूर है, लेकिन लोग इसे आराम, ज्यादा स्पेस और Toyota की भरोसेमंद क्वालिटी के लिए पसंद कर रहे हैं.
केबिन और फीचर्स
HyCross के केबिन पूरी तरह कम्फर्ट को ध्यान में रखकर बनाया गया है. इसमें दूसरी रो में पावर्ड ऑटोमन (Ottoman) सीटें मिलती हैं, जो लंबी सफर को काफी आरामदायक बना देती हैं. साथ ही आगे की सीटें वेन्टीलेटेड हैं, ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल मिलता है और पावर्ड टेलगेट जैसी प्रीमियम सुविधाएं भी दी गई हैं. सेफ्टी के लिए इसमें Toyota Safety Sense भी मिलता है, जो ड्राइविंग को और सुरक्षित और स्मार्ट बना देता है. इस MPV ने Bharat NCAP में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की हुई है.
यह भी पढ़ें: Toyota Glanza से Hilux तक, कंपनी दे रही ₹1 लाख तक की छूट
The post Toyota के इस कार ने पार किया 2 लाख बिक्री का आंकड़ा, जानें क्यों लोग टूट पड़े इसे खरीदने के लिए? appeared first on Naya Vichar.

