Train News: हावड़ा-नयी दिल्ली रेलखंड पर ओवरहेड तार टूटकर गिर गया. इसकी वजह से करीब 3 घंटे तक रेल सेवा बाधित रही. वंदे हिंदुस्तान एक्सप्रेस और कई सुपरफास्ट ट्रेनों का परिचालन इस दौरान बाधित रहा. घटना रविवार (16 फरवरी 2025) को आसनसोल रेल मंडल के कांसीटांड़ हॉल्ट पर हुई.
स्पार्क के बाद टूटकर गिरा ओवरहेड तार
रविवार को सुबह 10:45 बजे के आसपास डाउन लाइन से आसनसोल-गोंडा एक्सप्रेस गुजरी. उसके बाद तार में जोर से स्पॉर्क हुआ और तार टूटकर गिर गया. डाउन लाइन पर चलने वाली ट्रेनों को तत्काल रोक दिया गया.
वंदे हिंदुस्तान को विद्यासागर स्टेशन पर रोका गया
घटना की सूचना मिलते ही रेल मंडल में अधिकारियों और रेलवे कंट्रोल रूम के कर्मचारी हरकत में आ गये. आनन-फानन ने रेलवे के कर्मियों ने मेंटेनेंस का कार्य शुरू किया. इस दौरान वंदे हिंदुस्तान एक्सप्रेस ट्रेन को विद्यासागर स्टेशन पर रोक दिया गया. टाटा दानापुर एक्सप्रेस को मधुपुर स्टेशन पर रोका गया.
3 घंटे बाद शुरू हुआ ट्रेनों का आवागमन
करीब 3 घंटे बाद मेंटेनेंस का कार्य पूरा हुआ. तब जाकर ट्रेनों का आवागमन शुरू हो पाया. वंदे हिंदुस्तान एक्सप्रेस ट्रेन विद्यासागर स्टेशन पर दिन में 12:04 बजे पहुंची थी. उसे 13:40 बजे स्टेशन से रवाना किया गया. टाटा दानापुर एक्सप्रेस ट्रेन मधुपुर स्टेशन पर और एक मालगाड़ी को विद्यासागर स्टेशन के समीप रोका गया था.
रेल यात्रियों को झेलनी पड़ी परेशानी
ओवरहेड तार टूटने के बाद ट्रेनों का आवागमन बाधित होने से रेल यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. जानकारी के अनुसार, रेल प्रशासन ने अप लाइन पर भी करीब 15 मिनट तक ट्रेनों को रोक दिया. अप लाइन में जांच की प्रक्रिया पूरी करने के बाद 15 मिनट बाद फिर से ट्रेनों का आवागमन शुरू कर दिया गया.
मामले की जानकारी मिलते ही मेंटेनेंस का काम शुरू कर दिया गया. इसके बाद करीब 13:40 बजे रेल का परिचालन शुरू कराया गया.
एके घांटी, स्टेशन मास्टर, विद्यासागर स्टेशन
इसे भी पढ़ें
Maiya Samman Yojana: 2 महीने से नहीं मिला मंईयां सम्मान, सामने आया बड़ा सच, मंत्री ने भी दिया बयान
चढ़ने लगा न्यूनतम तापमान, झारखंड में 2 दिन गरज के साथ वज्रपात का येलो अलर्ट
16 फरवरी को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का गैस सिलेंडर, यहां जानें
The post Train News: हावड़ा-नयी दिल्ली रेलखंड पर ओवरहेड तार टूटा, 3 घंटे बाधित रही रेल सेवा, वंदे हिंदुस्तान समेत कई ट्रेनें फंसी appeared first on Naya Vichar.
