Hot News

Train Robbery in Jharkhand : झारखंड की इस ट्रेन में लूटपाट, 3 को पुलिस ने पकड़ा

Train Robbery in Jharkhand : रांची-जयनगर ट्रेन के एक कोच में शुक्रवार की रात अपराधियों ने यात्रियों के साथ लूटपाट की. जानकारी के अनुसार अपराधी धनबाद स्टेशन पर ट्रेन के एक कोच में सवार हुए थे. रांची-जयनगर ट्रेन के प्रधानखंता पहुंचते ही अपराधियों ने लूटपाट शुरू कर दी. ट्रेन के बराकर पहुंचते ही अपराधी उतर कर फरार हो गये. इसके बाद यात्रियों ने रेलवे के एक्स पर पोस्ट कर व रेलवे हेल्प लाइन नंबर 193 पर शिकायत दर्ज करायी. शिकायत मिलते ही रेलवे पुलिस, जीआरपी हरकत में आयी. जांच के दौरान पुलिस ने बलियापुर से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

प्रधानखंता के पास मिले खाली बैग से अपराधियों तक पहुंची पुलिस

यात्रियों से हुई लूटपाट की जानकारी मिलने के बाद रेलवे पुलिस, जीआरपी और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की. शुरुआती जांच में पुलिस को प्रधानखंता के पास से यात्रियों से लूटा गया एक खाली बैग मिला. जांच के क्रम में पुलिस बलियापुर स्थित एक गांव तक पहुंची. कई घंटों की जांच के बाद पुलिस ने लूटकांड से जुड़े तीन अपराधियों को बलियापुर से गिरफ्तार कर लिया.

यह भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर से लौट रहे मजदूर को पैसेंजर ट्रेन में नशा खिलाकर लूटपाट

अपराधियों के पास से यात्रियों से लूटा गया कैश व कई मोबाइल बरामद

आरपीएफ, जीआरपी व जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किये गये अपराधियों से कड़ाई से पूछताछ की. इसके बाद पुलिस ने तीनों अपराधियों के पास से यात्रियों के साथ लूटा गया कैश व कई मोबाइल बरामद किया है. जीआरपी समेत जिला पुलिस लूटकांड में शामिल अन्य अपराधियों की तलाश में जुटी हुई है.

The post Train Robbery in Jharkhand : झारखंड की इस ट्रेन में लूटपाट, 3 को पुलिस ने पकड़ा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top