Triple Murder in Ranchi: राजधानी रांची के मैक्लुस्कीगंज से ट्रिपल मर्डर की एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आयी है. घटना मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के धमधमियां ढूब बस्ती की है. यहां एक व्यक्ति ने अपने ही दो बच्चों और पत्नी की सिलबट्टे से मारकर हत्या कर दी. घटना सोमवार की देर रात लगभग 11 बजे की बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार, आरोपी रवि लोहरा ने अपनी ही 25 वर्षीय पत्नी रेणु देवी, सात साल के बेटे आरुष कुमार और चार साल की बेटी आरोही कुमारी की सिलबट्टे से कुचलकर हत्या कर दी. वहीं, वारदात को अंजाम देकर आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया.
कैसे दिया वारदात को अंजाम
बताया जा रहा है कि आरोपी रवि लोहरा ने वारदात को अंजाम देने से पहले घर में किसी के भी सामने अपने मंसूबे जाहिर नहीं होने दिये. वह सोमवार सुबह अपने बच्चों को लेकर धमधमियां स्थित सैलून ले गया. वहां उसने उनके बाल कटवाये. हर रोज की तरह बच्चों के साथ खाना खाया. आसपास के लोगों ने बताया कि शाम को भी उसने पत्नी और बच्चों के साथ बैठकर खाना खाया. फिर रात करीब 9:30 बजे वह दरवाजा बंद कर सोने चले गये. आसपास के लोग भी अपने-अपने घर चले गये. देर रात लगभग 11 बजे रवि लोहरा ने अपनी पत्नी और बच्चों की हत्या कर दी.
झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
कैसे मिली घटना की जानकारी
इधर, घटना की रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे मृतक की मां मंजरी देवी और उनकी छोटी बेटी काजल, (जो पास के ही एक घर में रहती हैं) जब घर से शौच के लिए निकली तो उन्होंने बेटी-दामाद का कमरा खुला पाया. यह देखकर मंजरी देवी को सन्देह हुआ. ऐसे में वह कमरे के अंदर गयी. वहां का दृश्य देखकर मंजरी हैरान रह गयी. कमरे में उनकी बेटी रेणु देवी और उसके बच्चों के लहूलुहान शव पड़े थे. इसके बाद मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गयी.
इसे भी पढ़ें आतंकवाद पर नेतृत्व! भाजपा ने पूछा- सुप्रियो झामुमो के प्रवक्ता हैं या पाकिस्तान के?
घटनास्थल पर पहुंचे डीएसपी
वहीं, घटना की सूचना मिलने पर खलारी डीएसपी आरएन चौधरी और मैक्लुस्कीगंज थाना प्रभारी धनंजय बैठा दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने तीनों मृतकों के शव सहित घटना में प्रयुक्त सिलबट्टे को जब्त किया और थाने ले गयी. मामले के संबंध में डीएसपी ने कहा कि हत्यारा रवि लोहरा एक डेढ़ महीना से बीमार है और विक्षिप्त सा प्रतीत हो रहा है. कुछ दिनों पूर्व परिजनों ने रवि लोहरा को दिखवाया भी था.
इसे भी पढ़ें झारखंड में बकरी चोरी करने आये छत्तीसगढ़ के लोगों की जमकर हुई कुटाई
पुलिस कर रही छापेमारी
इसे भी पढ़ें
ACB की रडार पर विनय चौबे के रिश्तेदार समेत पांच, पूछताछ के लिए नोटिस जारी
Koderma News: कोसमाडी गांव में जंगली हाथी ने स्त्री को कुचलकर मार डाला
The post Triple Murder in Ranchi: ट्रिपल मर्डर से दहल उठा मैक्लुस्कीगंज, बेरहम पिता ने ली पत्नी और दो मासूम बच्चों की जान appeared first on Naya Vichar.

