Hot News

TRP Report Week 14: अनुपमा से छिना सिंहासन, इन 2 शोज ने मारी बाजी, जानें टॉप 10 में कौन बना हीरो

TRP Report Week 14: गुरुवार को सीरियल के मेकर्स को टीआरपी रिपोर्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है. इस दिन पता चलता है कि किस शो ने बाजी मारी है, किसे और ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है. 14वें वीक का रिपोर्ट आ गया है और जिस शो ने टॉप 1 में अपना दबदबा बनाए रखा है, वह कोई और नहीं बल्कि उड़ने की आशा है. इसने रूपाली गांगुली के शो अनुपमा को पछाड़ दिया है. इसके अलावा लक्ष्मी का सफर ने भी टॉप 5 में एंट्री कर ली है. आइये जानते हैं टॉप 10 शोज के नाम.

उड़ने की आशा

टीआरपी चार्ट में जिस शो ने बाजी मारी है, वह कोई और नहीं बल्कि नेहा हरसोरा और कंवर ढिल्लों स्टारर उड़ने की आशा है. इसने रूपाली गांगुली स्टारर सीरियल अनुपमा को कड़ी शिकस्त दी. शो को 2.2 रेटिंग मिला है.

अनुपमा

रूपाली गांगुली के शो में जबसे लीप आया है, तबसे इसकी रेटिंग में गिरावट देखी जा रही है. पिछले वीक भी शो दूसरे नंबर पर था और इस हफ्ते भी कोई बदलाव नहीं देखा जा सकता है. लगता है दर्शकों को नई एंट्रीज कुछ खास पसंद नहीं आई. इसे 1.9 रेटिंग मिली है.

लक्ष्मी का सफर

तीसरे नंबर की बात करें तो इस बार ये रिश्ता क्या कहलाता है को पीछे छोड़ते हुए लक्ष्मी का सफर ने बाजी मारी है. पिछले हफ्ते यह शो चौथे नंबर पर था. इस बार रेटिंग 1.8 है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है

दर्शकों को शायद रूही, अभीरा और अरमान के बीच का ट्रैक कुछ खास पसंद नहीं आ रहा है. इसलिए तो तीसरे नंबर से खिसकर सीरियल चौथे पॉजिशन पर आ गया है. इस वीक शो को 1.8 रेटिंग मिली है.

इन शोज ने टॉप 10 में बनाई जगह

दीपिका सिंह, सानिका अमित, नमन शॉ और शुभम दिप्ता स्टारर मंगल लक्ष्मी इस वीक पांचवें नंबर पर है. वहीं छठे नंबर पर जादू तेरी नजर ने अपनी जगह बनाई है. सातवें नंबर पर एडवोकेट अंजलि अवस्थी है. वहीं झनक, जो पहले टॉप 5 में रहता है था, इस वीक आठवें नंबर पर है. दसवें नंबर पर कलर्स टीवी का शो मन्नत है. आगे की लिस्ट में लाफ्टर शेफ्स 11वें स्थान पर है, उसके बाद गुम है किसी के प्यार में 12वें स्थान पर है. राम भवन 13वें स्थान पर है और वसुधा टॉप 14 में जी टीवी का एकमात्र शो बन गया है.

यह भी पढ़ें- Jaat के इस आइकॉनिक डायलॉग को लेकर नाखुश थे सनी देओल, कहा- खुद को रिपीट क

The post TRP Report Week 14: अनुपमा से छिना सिंहासन, इन 2 शोज ने मारी बाजी, जानें टॉप 10 में कौन बना हीरो appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top