Trump Ban On Relationships With Chinese Citizens: अमेरिकी प्रशासन ने अपने डिप्लोमेटिक और उनके घरवालों और सिक्योरिटी क्लियरेंस वाले कर्मचारियों को सख्त हुक्म दिया है. “चीन में मोहब्बत नहीं करनी और अगर पहले से कर रखी है, तो या तो छूट लो, या प्यार छोड़ो, नहीं तो नौकरी छोड़ो. ” जी हां, ये फरमान उस वक्त जारी किया गया जब निकोलस बर्न्स नाम के जनाब चीन में अमेरिका के राजदूत थे. उन्होंने विदा लेने से पहले एक गुपचुप आदेश निकाला, जिसमें साफ-साफ लिखा है—चीन में पोस्टिंग है, तो चीनी प्रेमिका या प्रेमी नहीं चलेगा.
क्यों भाई? इतना क्या डर है
डर है जासूसी का. कांग्रेस के कुछ नेताओं को शक है कि चीन वाले “हनीपोट” (एक ऐसा ऑपरेशन होता है जहां किसी को जान-बूझकर रोमांटिक या यौन आकर्षण के ज़रिए फंसाया जाता है ताकि उससे ज़रूरी जानकारी या फायदा निकाला जा सके) ट्रिक यूज़ कर रहे हैं. मतलब अपने एजेंट भेजते हैं मोहब्बत की शक्ल में और फिर गुप्त जानकारी निकाल लेते हैं. पहले तो अमेरिका सिर्फ इतना कहता था कि “अगर अफेयर कर रहे हो तो बता दो”, लेकिन अब पूरा मामला बदल गया है. अब या तो छूट लो, या रिश्ता खत्म करो. नहीं माने, तो सीधा देश से निकलो.
चीन क्या कर रहा है?
भाई, चीन खुद भी अपने अधिकारियों को बाहर घूमने-फिरने और इश्क़ लड़ाने की छूट नहीं देता. वहां के पुलिस, सेना और मिनिस्ट्री वाले विदेशियों से दूरी बना कर चलते हैं. और तड़का सुनिए. अमेरिका-चीन के रिश्ते वैसे ही खट्टी-मीठी टॉफी की तरह हैं. अब इसमें ट्रंप जी ने और मिर्च छिड़क दी है—चीन से आने वाले माल पर 54% टैक्स ठोक दिया है. मतलब मोहब्बत पर भी बैन, व्यापार पर भी बै. अब कोई अमेरिका से पूछे, दिल पे काबू कैसे करें साहब?
पहले क्या था, अब क्या है
| पहले | अब |
|---|---|
| रिश्ता है? बस रिपोर्ट करो | या छूट लो, या रिश्ता तोड़ो |
| कोई सजा नहीं | रिलेशन छुपाया, तो सीधा चीन से बाहर! |
| अफसर खुद तय करते थे | अब प्रशासन तय करेगी |
खुलासा किसने किया?
पीटर मैटिस, जो कभी CIA एनालिस्ट थे, उन्होंने बताया ‘ चीन का MSS (Ministry of State Security) इंसानों के रिश्तों का फायदा उठाकर खुफिया जानकारी निकालता है. अब लग रहा है उन्होंने फिर से ये चाल तेज़ कर दी है’.
Also Read: कितनी संपत्ति की मालकिन हैं प्रीति जिंटा, IPL से होती है इतनी कमाई
The post Trump Ban On Relationships With Chinese Citizens: चाइनीज लड़कियों से किया रोमांस तो जाएगी नौकरी, ट्रंप प्रशासन का बड़ा ऐलान appeared first on Naya Vichar.