Hot News

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Collection: ‘धुरंधर’ के तूफान में बह गई ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’? तीसरे दिन का कलेक्शन चौंकाने वाला

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri box office collection Day 3: कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू चलाने में नाकाम रही. फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज था, लेकिन इसका असर कलेक्शन पर नहीं दिखा. ‘धुरंधर’ की ताबड़तोड़ कमाई के सामने ये फिल्म फीकी पड़ गई. रिलीज के बाद से ही मूवी सिंगल डिजिट में कमाई कर रही है. शनिवार को मूवी ने ठीक-ठाक कलेक्शन किया. तीसरे दिन का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड आपको बताते हैं.

तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी का तीसरे दिन का कलेक्शन

sacnilk की लेटेस्ट अपेडट की मानें तो, हिंदुस्तान में फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ ने तीसरे दिन 0.11 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके साथ ही मूवी की कुल कमाई 12.86 करोड़ रुपये हो गई है. हालांकि ये सुबह के नंबर्स है और रात में फाइनल नंबर्स आएंगे.

‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ का डे वाइज कलेक्शन

  • Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri box office collection Day 1: 7.75 करोड़ रुपये
  • Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri box office collection Day 2: 5 करोड़ रुपये
  • Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri box office collection Day 3: 0.11 करोड़ रुपये

टोटल कमाई- 12.86 करोड़ रुपये

‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ का बजट

धर्मा प्रोडक्शंस के तहत ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ क्रिसमस 2025 को दुनियाभर में रिलीज हुई. बताया जा रहा है कि फिल्म का बजट 90 करोड़ रुपये है. कहानी दो किरदारों के आस-पास घूमती है, जो छुट्टियों में मिलते हैं. पहले उनके बीच नोकझोंक होती है और इस जर्नी के दौरान उनके बीच दोस्ती हो जाती है. हालांकि ये दोस्ती फिर बाद में प्यार में बदल जाती है. जब उन्हें प्यार होता है तो कहानी में नया ट्विस्ट आता है.

यह भी पढ़ें– Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Box Office Records: पहले दिन हिट या फुस्स हुई कार्तिक की फिल्म? ओपनिंग डे पर इन 29 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड

The post Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Collection: ‘धुरंधर’ के तूफान में बह गई ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’? तीसरे दिन का कलेक्शन चौंकाने वाला appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top