Hot News

Tula Aaj Ka Rashifal 02 January 2026: तुला राशि वालों को आज मिलेगा भाग्य का साथ, जीवनसाथी के साथ दूर होंगे मतभेद

Tula Aaj Ka Rashifal 02 January 2026: आज 02 जनवरी 2026 , दिन शुक्रवार है. पंचांग के अनुसार आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि शाम 06 बजकर 53 मिनट तक, उसके बाद पूर्णिमा तिथि हो जाएगी. ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य के साथ मंगल, बुध और शुक्र धनु राशि में, चंद्रमा वृषभ राशि मे सुबह 09 बजकर 26 मिनट तक विराजमान रहेंगे उपरांत मिथुन राशि में प्रवेश होगा और राहु कुंभ राशि में विराजमान है. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में ,केतु सिंह राशि में स्थित हैं और शनि मीन राशि में स्थित हैं. क्या आप जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. क्या आज रुके हुए कार्य पूरे होंगे? क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: ने सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं तुला राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन शुक्रवार.

Tula Aaj Ka Rashifal तुला आज का राशिफल

तुला राशि : भाग्य का साथ मिलेगा. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. लंबी दूरी की यात्रा के योग हैं. पिता के सहयोग से बड़ा लाभ हो सकता है.

करियर / बिजनेस: कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाएं सफल होंगी. जो लोग उच्च शिक्षा या विदेश व्यापार से जुड़े हैं, उन्हें कोई बड़ी खुशसमाचारी मिल सकती है. बुध के मार्गी होने से कानूनी या कागजी अड़चनें दूर होंगी. निवेश के लिए दिन बहुत शुभ है.

रिलेशनशिप: परिवार में धार्मिक या मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है. जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद खत्म होंगे और संबंधों में मधुरता आएगी. पिता और गुरुजनों का आशीर्वाद आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा. प्रेम संबंधों में रोमांच बना रहेगा.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. आप मानसिक रूप से काफी शांत और ऊर्जावान महसूस करेंगे. पुराने किसी पीठ दर्द या मांसपेशियों के खिंचाव से राहत मिल सकती है. सुबह की सैर और ताजी हवा आपके लिए औषधि का काम करेगी.

सावधानी: भाग्य के भरोसे बैठकर आलस्य न करें. कर्म करना भी उतना ही आवश्यक है. दूसरों की बातों में आकर अपने लक्ष्य से न भटकें. अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें, क्योंकि शुक्र की स्थिति दिखावे पर खर्च करवा सकती है.

उपाय: शुक्रवार का दिन है, इसलिए माता लक्ष्मी के मंदिर में सफेद मिठाई का भोग लगाएं. “ॐ शुं शुक्राय नमः” मंत्र का जाप करें. श्री सूक्त का पाठ करना विशेष फलदायी रहेगा.

शुभ रंग: सफेद और आसमानी नीला

शुभ अंक: 2 और 7

चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिषाचार्य एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ
Mo- +91 8620920581

Also Read:- Aaj Ka Panchang 02 January 2026: आज पौष शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय

Also Read:- Numerology: साहसिक निर्णय और नवाचार के लिए जाना जायेगा वर्ष 2026, ज्योतिषाचार्य से जानिए साल की प्रमुख भविष्यवाणियां

The post Tula Aaj Ka Rashifal 02 January 2026: तुला राशि वालों को आज मिलेगा भाग्य का साथ, जीवनसाथी के साथ दूर होंगे मतभेद appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top