Hot News

Tulsi Ka Pani Pine Ke Fayde: कई समस्याओं का समाधान है तुलसी का पानी, जान लें इसके फायदे

Tulsi Ka Pani Pine Ke Fayde: तुलसी का पौधा ज्यादातर घरों में मिलता है. औषधीय गुणों से भरपूर तुलसी का धार्मिक रूप से भी काफी महत्व है. तुलसी का सेवन कई तरह से किया जा सकता है. जैसे इसके पत्तों को चबाकर या फिर इन पत्तों को उबालकर. हालांकि तुलसी के पानी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है. अब जानते हैं रोजाना तुलसी के पत्ते का पानी पीने से क्या फायदे होते हैं.

दिल का रखे ख्याल

तुलसी दिल को स्वस्थ बनाए रखने का कारगर उपाय है. नियमित रूप से इसके पानी का सेवन करने से हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारी का खतरा कम हो जाता है.

पाचन करे दुरुस्त

तुलसी के पानी का सेवन करने से पाचन तंत्र सही रहता है. इससे गैस जैसी समस्या से काफी हद तक राहत मिलती है.

सर्दी-खांसी में राहत

तुलसी के पत्ते संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं. नियमित रूप से तुलसी का पानी पीने से सर्दी, खांसी और गले की सूजन से काफी हद तक राहत मिलती है.

तनाव करे कम

तुलसी तनाव और चिंता को कम करने में बहुत मददगार साबित हो सकती है. नियमित रूप से इसका सेवन करने से माइंड और बॉडी रिलेक्स रहता है.

यह भी पढ़ें: Sendha Namak Khane Ke Fayde: सेहत के लिए कमाल है सेंधा नमक, जानिए इसके फायदे

डिटॉक्स में सहायक

अगर आप खाली पेट में तुलसी का पानी पीते हैं तो शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है. इससे शरीर स्वस्थ रहता है.

ऐसे बनाएं तुलसी का पानी

  • इसका पानी बनाने के लिए पहले तुलसी के पत्तों को अच्छे से धो लें.
  • एक पतीले में 2 कप पानी में तुलसी की पत्तियों को 10 मिनट उबाल लें.
  • अब इस पानी को एक कप में छान कर पी लें.

यह भी पढ़ें: Rice Soup Benefits: डाइट में शामिल करें सेहत से भरपूर राइस सूप, जानें इसके फायदे

यह भी पढ़ें: Orange Juice Benefits: ऑरेंज जूस में छिपा है सेहत का खजाना, फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान

The post Tulsi Ka Pani Pine Ke Fayde: कई समस्याओं का समाधान है तुलसी का पानी, जान लें इसके फायदे appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top