Hot News

Twins Parenting Tips: घर की दो रौनक, जुड़वां बच्चों की परवरिश के लिए अपनाएं ये बेहतरीन टिप्स

Twins Parenting Tips: जुड़वां बच्चों की परवरिश करना एक विशेष अनुभव होता है. यह जितना रोमांचक और प्यारा होता है, उतनी ही चुनौतियां भी साथ लाता है. दो बच्चों की एक साथ देखभाल करना, उनके विकास और शिक्षा भावनात्मक जरूरतों को पूरा करना माता-पिता के लिए एक बड़ी जिम्मेदारी होती हैं. ऐसे में आज हम इस लेख में हम जानेंगे कि जुड़वां बच्चों की परवरिश कैसे करना चाहिए. 

दोनों बच्चों को अलग तरह से रखें 

जुड़वां बच्चों को अक्सर एक ही तरह की चीजें दी जाती हैं, जैसे कपड़े पहनाए जाते हैं. ऐसा करने से उनकी पहचान अच्छे से विकसित नहीं हो पाती हैं. हर शिशु का व्यक्तित्व अलग होता है, भले ही वे एक जैसे दिखते हों. ऐसे में आप बच्चों को उनके नाम से पुकारें. इसके अलावा, उनकी पसंद-नापसंद को पहचानें और उसका सम्मान करें. 

यह भी पढ़ें- Parenting Tips: गुस्से में मुंह फुलाकर बैठा है बच्चा, तो बिना डाटें शिशु को ऐसे करें हैंडल 

उनकी जरूरतों को समझें 

हर घर में जुड़वां बच्चों को एक साथ बड़ा किया जाता है, लेकिन हर शिशु की जरूरतें अलग होती हैं. अगर एक बच्चा ज्यादा भावुक है और दूसरा आत्मनिर्भर, तो उनके अनुसार आप अपना पैरेंटिंग स्टाइल अपनाएं. इसलिए दोनों के जरूरतें भी अलग हो सकती हैं. 

सही रूटीन बनाएं 

जुड़वा बच्चों की देखभाल में माता-पिता ज्यादा परेशान रहते हैं. इसलिए सबसे जरूरी हैं इसमें की उनके लिए सही रूटीन बनाएं. जैसे सोने, खाने, स्पोर्ट्सने और पढ़ाई का समय के हिसाब से रूटीन बनाएं. 

एक दूसरे की मदद करना सिखाएं 

घर के शिशु हमेशा लड़ाई-झगड़ा कर लेते हैं, जिससे माता-पिता भी अक्सर परेशान हो जाते हैं. इसके लिए आप दोनों को समझाएं कि दोनों भाई-बहन या घर के सदस्य है इसलिए प्यार और एक दूसरे की मदद करना जानें. 

यह भी पढ़ें- मम्मी-पापा अब नहीं कहेंगे ‘पढ़ लो बेटा’, बिना डांटे पढ़ने बैठ जाएगा बच्चा, अपनाएं ये बेहतरीन टिप्स

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है.

The post Twins Parenting Tips: घर की दो रौनक, जुड़वां बच्चों की परवरिश के लिए अपनाएं ये बेहतरीन टिप्स appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top