Hot News

UGC New Rules: यूजीसी ने यूजी और पीजी कोर्सेज के लिए जारी किए नए नियम, NEP से ऐसा रहेगा क्रेडिट सिस्टम

UGC New Rules: यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) ने 2025 से शुरू होने वाले ग्रेजुएशन (UG) और पोस्टग्रेजुएशन (PG) कोर्स के लिए नए नियम लागू करने का फैसला लिया है. ये बदलाव नई शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत किए गए हैं, जिनका मकसद पढ़ाई को ज्यादा लचीला (flexible) और छात्रों के लिए आसान बनाना है. यूजीसी की ओर से क्रेडिट सिस्टम को लेकर भी बताया गया है. इस लेख में यूजीसी के नए नियमों (UGC New Rules) के बारे में विस्तार से जानें.

नियमों में यूजीसी ने क्या कहा? (UGC New Rules)

ऑफिशियल ट्वीट के मुताबिक, UGC New Rules में सबसे खास बदलाव मल्टीपल एंट्री और एग्जिट सिस्टम है. इसके तहत छात्र अगर चाहें तो पढ़ाई के बीच में एक साल, दो साल, तीन साल या चार साल बाद कोर्स छोड़ सकते हैं. छोड़ी गई पढ़ाई के आधार पर उन्हें सर्टिफिकेट, डिप्लोमा या डिग्री मिल सकती है. खास बात यह है कि छात्र जब चाहें, बाद में वापस आकर अपनी पढ़ाई वहीं से फिर शुरू कर सकते हैं. इससे अब छात्रों को पढ़ाई में ज्यादा आजादी और नए मौके मिलेंगे.

यह भी पढ़ें- UPSC NDA 1 NA Result 2025: यूपीएससी एनडीए 1, एनए रिजल्ट 2025 जल्द ही upsc.gov.in पर, ऐसे करें चेक

नई शिक्षा नीति के तहत डिग्री पाने का आसान तरीका (UGC New Rules)

अब पढ़ाई के दौरान किसी भी समय पढ़ाई छोड़नी पड़े तो भी मेहनत बेकार नहीं जाएगी. नई व्यवस्था के मुताबिक:

  • अगर कोई छात्र 1 साल (40 क्रेडिट) पढ़ाई करता है, तो उसे सर्टिफिकेट मिलेगा
  • 2 साल (80 क्रेडिट) पूरे करने पर उसे डिप्लोमा दिया जाएगा
  • 3 साल (120 क्रेडिट) पढ़ाई के बाद छात्र को साधारण डिग्री मिलेगी
  • अगर छात्र 4 साल (160 क्रेडिट) की पढ़ाई पूरी करता है, तो उसे ऑनर्स डिग्री या रिसर्च के साथ ऑनर्स डिग्री दी जाएगी.

नई व्यवस्था में पढ़ाई होगी आसान, जानिए क्रेडिट सिस्टम के बड़े बदलाव

यूजीसी ने पढ़ाई को और आसान बनाने के लिए क्रेडिट सिस्टम में बड़े बदलाव किए हैं. अब हर विषय की पढ़ाई के लिए छात्रों को कुछ क्रेडिट दिए जाएंगे. ये सभी क्रेडिट एक डिजिटल प्लेटफॉर्म Academic Bank of Credits (ABC) में सेव होंगे. छात्र हिंदुस्तान के किसी भी कॉलेज या यूनिवर्सिटी में अपने क्रेडिट को जमा कर सकते हैं, ट्रांसफर कर सकते हैं या पढ़ाई में इस्तेमाल कर सकते हैं. छात्रों को अब यह सुविधा भी मिलेगी कि वे एक साथ दो अलग-अलग यूजी या पीजी कोर्स कर सकते हैं, चाहे वो अलग-अलग कॉलेजों से हों या फिर अलग फॉर्मेट में (जैसे- ऑफलाइन, ऑनलाइन या डिस्टेंस लर्निंग). 

स्किल बेस्ड एजुकेशन भी शामिल (UGC New Rules)

एक और बड़ा बदलाव यह है कि अब पढ़ाई के साथ-साथ स्किल बेस्ड एजुकेशन भी शामिल होगी. छात्रों को अपने मुख्य कोर्स से 50% क्रेडिट लेने होंगे, बाकी क्रेडिट वो स्किल डेवलपमेंट कोर्स, इंटर्नशिप या मल्टीडिसिप्लिनरी सब्जेक्ट्स से कमा सकते हैं. इसके अलावा अब साल में दो बार, यानी जुलाई/अगस्त और जनवरी/फरवरी में एडमिशन का मौका मिलेगा, जिससे छात्रों के पास पढ़ाई शुरू करने के ज्यादा मौके होंगे.

यह भी पढ़ें- JNVST Class 6, 9 Result 2025: जेएनवीएसटी क्लाॅस 6 और 9 के मार्क्स जारी, यहां सबसे पहले देखें

The post UGC New Rules: यूजीसी ने यूजी और पीजी कोर्सेज के लिए जारी किए नए नियम, NEP से ऐसा रहेगा क्रेडिट सिस्टम appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top