Hot News

UGET 2025: लखनऊ यूनिवर्सिटी में प्रवेश परीक्षा की डेटशीट जारी, 5 जुलाई से शुरू होंगी परीक्षाएं

UGET 2025: लखनऊ विश्वविद्यालय (University of Lucknow) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए अंडर ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (UGET 2025) की डेटशीट जारी कर दी है. यह परीक्षा 5 जुलाई से 12 जुलाई 2025 के बीच आयोजित की जाएगी। जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है या करने की सोच रहे हैं, उनके लिए अब समय आ गया है कि वे अपनी तैयारी को अंतिम रूप दें. विश्वविद्यालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी और सभी विषयों की तारीखें पहले से निर्धारित कर दी गई हैं.

UGET परीक्षा लखनऊ यूनिवर्सिटी में बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए, बीसीए, बीएलएड जैसे अंडरग्रेजुएट कोर्सों में दाखिले के लिए हर साल आयोजित की जाती है. इस परीक्षा के जरिए हजारों छात्र-छात्राएं लखनऊ यूनिवर्सिटी और इससे संबद्ध कॉलेजों में प्रवेश पाते हैं. इस बार परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है और एडमिट कार्ड सहित बाकी दिशा-निर्देश जल्द ही वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे.

दो पालियों में होगी परीक्षा

UGET 2025 परीक्षा सुबह 10:30 से 12:00 बजे और दोपहर 2:30 से 4:00 बजे तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा समय से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें.

आवेदन कैसे करें?

  1. विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर जाएं.
  2. UGET 2025” लिंक पर क्लिक करें.
  3. रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करके विवरण भरें.
  4. दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें.
  5. शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें.
  6. भविष्य के लिए प्रिंट निकालें.

Also Read: Pilot Salary: हेलिकॉप्टर और प्लेन पायलट में किसकी कमाई ज्यादा? जानें चौंकाने वाला सच

Also Read: इस देश में नौकरी छूटने पर भी मिलती है सैलरी, जानिए कैसे चलता है सिस्टम

Also Read: Success Story: नक्सली इलाका बना तैयारी का अड्डा, गोलियों की गूंज के बीच क्रैक किया UPSC

The post UGET 2025: लखनऊ यूनिवर्सिटी में प्रवेश परीक्षा की डेटशीट जारी, 5 जुलाई से शुरू होंगी परीक्षाएं appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top