Hot News

UKPSC Lecturer Registration Window Reopens 2025: यूकेपीएससी ने लेक्चरर के 613 पदों पर रिओपन की आवेदन विंडो, जानें प्रोसेस

UKPSC Lecturer Registration Window Reopens 2025: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने 2024 के लिए लेक्चरर के 613 पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी है. जो कैंडिडेट्स पहले आवेदन नहीं कर पाए थे, वे अब 6 से 12 मार्च 2025 तक अपनी आवेदन पत्र ऑनलाइन जमा कर सकते हैं. पहले आवेदन करने की अंतिम तारीख 28 नवंबर 2024 थी. इस भर्ती में 550 पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए और 63 पद स्त्री उम्मीदवारों के लिए हैं। 

यूकेपीएससी लेक्चरर पोस्ट के लिए आवेदन शुल्क

अनारक्षित/राज्य के ओबीसी/राज्य के ईडब्ल्यूएस श्रेणी के आवेदकों को 172.30 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि राज्य के एससी/एसटी श्रेणियों के लिए 82.30 रुपये लागू है. पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों को 22.30 रुपये का शुल्क देना होगा. उम्मीदवारों की आयु 21 से 42 वर्ष (1 जुलाई 2024 तक) के बीच होनी चाहिए. 

Naya Vichar Premium Story: झारखंड में परीक्षाओं में धांधली को लेकर केंद्र से भी सख्त कानून, फिर भी थमने का नाम नहीं ले रहे पेपर लीक के मामले

लेक्चरर ग्रुप सी 2024 के लिए आवेदन कैसे करें?

UKPSC Lecturer Registration Window Reopens 2025 होने के बाद आवेदन के स्टेप्स इस प्रकार हैं-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाएं
  • होमपेज पर लेक्चरर ग्रुप सी 2024 आवेदन लिंक पर क्लिक करें
  • पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें
  • फाॅर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फाॅर्म जमा करें
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें.

लेक्चरर ग्रुप सी 2024 के लिए चयन प्रक्रिया क्या है?

यूकेपीएससी के लेक्चरर की पोस्ट के लिए चयन प्रक्रिया में एक स्क्रीनिंग टेस्ट और लिखित परीक्षा होगी. जो उम्मीदवार चुने जाएंगे तो उन्हें ₹47,600 से ₹1,51,100 तक वेतन मिलेगा (पे लेवल-8).

यह भी पढ़ें- SSC CHSL 2024 Tier II Scorecard Out: SSC CHSL टियर-2 फाइनल आंसर-की और स्कोरकार्ड जारी, इस तरह करें

The post UKPSC Lecturer Registration Window Reopens 2025: यूकेपीएससी ने लेक्चरर के 613 पदों पर रिओपन की आवेदन विंडो, जानें प्रोसेस appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top