Hot News

UKPSC Pre 2025: उत्तराखंड पीसीएस के लिए आवेदन शुरू, यहां करें अप्लाई

UKPSC Pre 2025: उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (UKPSC) की तरफ से सिविल सर्विस के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. इस परीक्षा के लिए आवेदन ऑनलाइन लिए जा रहे हैं. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को UKPSC की ऑफिशियल वेबसाइट- psc.uk.gov.in पर जाना होगा. इसके लिए परीक्षा की तारीख फिलहाल घोषित नहीं हुई है.

उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (UKPSC) की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 मई 2025 को शुरू हुई है. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 27 मई 2025 तक का समय दिया गया है. इस परीक्षा में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा.

UKPSC Pre 2025 Application इन स्टेप्स से करें अप्लाई

  • इस परीक्षा में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियसल वेबसाइट- psc.uk.gov.in पर जाना होगा.
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Notices के लिंक पर क्लिक करें.
  • अगले पेज पर Combined State Civil Upper Subordinate Service Exam 2025 (UKPSC Pre 2025) के लिंक पर जाना होगा.
  • अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें.

UKPSC Pre Combined State Civil Upper Subordinate Service Exam 2025 यहां डायरेक्ट लिंक से आवेदन करें.

UKPSC Pre Exam Application Fees: कितनी है फीस?

उत्तराखंड पीसीएस में आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी, EWS और कैंडिडेट्स को फीस के तौर पर 166.36 रुपये जमा करने होंगे. वहीं, एससी और एसटी के लिए फीस 76.36 रुपये है. दिव्यांग उम्मीदवारों को फीस के तौर पर 16.36 रुपये जमा करने होंगे. इसमें फीस का भुगतान ऑनलाइन कर सकते हैं.

कौन कर सकता है अप्लाई?

उत्तराखंड पीसीएस में आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिरवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा उम्मीदवारों की उम्र की 21 साल से ज्यादा और 42 साल से कम होनी चाहिए. उम्मीदवारों की उम्र की गणना 1 जुलाई 2025 के आधार पर होगी. आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन जरूर चेक कर लें.

यह भी पढ़ें- Indian Air Strike on POK: एयर स्ट्राइक कब की जाती है? बालाकोट से ऑपरेशन सिंदूर तक..ऐसा है इतिहास

The post UKPSC Pre 2025: उत्तराखंड पीसीएस के लिए आवेदन शुरू, यहां करें अप्लाई appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top