Hot News

UP की इस यूनिवर्सिटी में एक साथ डबल डिग्री का मौका, ऐसे मिलेगा एडमिशन 

Allahabad University Admission 4 year BEd Course: राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEPP 2020) के तहत इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में अकैडमिक सेशन 206-27 के तहत 4 सालों का एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम (बीए-बीएड) कोर्स शुरू करने की घोषणा की है. अब चार साल में ही बीए और बीएड दोनों डिग्रियां एक साथ मिल जाएंगी. 

क्या है ये कोर्स? 

  • यह एक इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (ITEP) है. 
  • स्टूडेंट बीए के लिए विषय चुन सकेंगे, जैसे- हिंदी, इंग्लिश, हिस्ट्री, पॉलिटिकल साइंस, आदि 
  • प्रोफेशनल ट्रेनिंग भी दी जाएगी. 
  • यह कोर्स माध्यमिक स्तर के शिक्षकों को तैयार करने के लिए डिजाइन किया गया है.

क्या है चयन प्रक्रिया? 

इस कोर्स में एडमिशन नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (NCET) 2026 के माध्यम से होगा. यह परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) आयोजित करेगी. प्रवेश पूरी तरह मेरिट के आधार पर होगा.

नोट कर लें ये डेट्स 

  • आवेदन शुरू: 12 फरवरी 2026
  • आवेदन की लास्ट डेट: 10 मार्च 2026
  • फीस जमा करने की लास्ट डेट: 11 मार्च 2026
  • करेक्शन विंडो: 12 से 14 मार्च 2026
  • संभावित परीक्षा तिथि: 17 अप्रैल 2026

आवेदन शुल्क

इस कोर्स के लिए सामान्य वर्ग को 1200 का शुल्क देना होगा. वहीं ओबीसी (NCL) / EWS को 1000 रुपये का शुल्क देना होगा. SC/ST/PwD/ थर्ड जेंडर को 650 रुपये का शुल्क देना होगा. 

यह भी पढ़ें- CS से ऊब गए हैं, IIT ISM धनबाद शुरू करने जा रहा है 3 नए कोर्स

The post UP की इस यूनिवर्सिटी में एक साथ डबल डिग्री का मौका, ऐसे मिलेगा एडमिशन  appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top