Hot News

UP में तूफानी बारिश की दस्तक, तेज हवाएं और बिजली गिरने की चेतावनी

Aaj Ka Mausam UP Weather: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार तब्दीली देखी जा रही है. प्रदेश के कई जिलों में बीती रात से ही तेज हवाओं और बारिश का सिलसिला जारी है. लखनऊ समेत कई इलाकों में मौसम सुहाना हो गया है. ऐसे में मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ ने आने वाले दिनों में और बारिश की संभावना जताई है.

गरज-चमक के साथ बारिश की आशंका

मौसम विभाग के अनुसार, 31 मई यानी शनिवार को प्रदेश (UP Weather Update) के पश्चिमी हिस्सों में कुछ स्थानों पर और पूर्वी हिस्सों में कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. साथ ही 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने की भी उम्मीद जताई जा रही है. कुछ क्षेत्रों में बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है.

यह भी पढ़ें- CBTC तकनीक से लैस, मेक इन इंडिया की मिसाल बनी कानपुर मेट्रो

यह भी पढ़ें- UP में 20 शिक्षकों की सेवा समाप्त, 8 साल पहले हुई थी नियुक्ति

इन जिलों में तेज हवा और बिजली गिरने की चेतावनी

पूर्वांचल के जिलों– गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा और बलरामपुर में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक की संभावना जताई गई है.

मध्य और पूर्वी यूपी– प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, अमेठी, जौनपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या और अंबेडकरनगर में भी इसी तरह का मौसम बने रहने की उम्मीद है.

पश्चिमी यूपी– सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलन्दशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और आसपास के इलाकों में भी तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की संभावना है.

यह भी पढ़ें- आपस में भिड़े अखिलेश यादव के समर्थक, देखें वीडियो

तापमान में नहीं होगा खास बदलाव

मौसम विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि अगले 5 दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. तापमान लगभग स्थिर बना रहेगा. मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, यह बदलाव सतही स्तर पर चल रही आर्द्र पुरवा हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ से आने वाली मध्य क्षोभमंडलीय शुष्क पछुआ हवाओं की टकराहट का नतीजा है. इसी वजह से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई है.

The post UP में तूफानी बारिश की दस्तक, तेज हवाएं और बिजली गिरने की चेतावनी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top