UP Assembly : उत्तर प्रदेश विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन सोमवार को समाजवादी पार्टी के विधायकों ने विधान भवन के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया. सपा सदस्यों ने कोडीन कफ सिरप के कथित अवैध कारोबार सहित कई मुद्दों को लेकर प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया. इसके बाद प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी नेताओं को करारा जवाब दिया. उन्होंने सदन में कहा कि देश में दो नमूने हैं…एक दिल्ली में बैठता है और दूसरा लखनऊ में. जब भी देश में किसी मुद्दे पर चर्चा होती है, ये लोग तुरंत देश छोड़कर बाहर चले जाते हैं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आपके ‘बबुआ’ भी फिर से इंग्लैंड घूमने निकल जाएंगे और आप लोग यहां बैठे सिर्फ नारे लगाते रह जाएंगे. मुख्यमंत्री के इस बयान को विपक्ष पर सीधा हमला माना जा रहा है. देखें वीडियों.
#WATCH | Lucknow: Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath says, “…’Desh ke andar do namune hain’. One sits in Delhi and the other in Lucknow. When there is any discussion in the country, they immediately flee the country, and I think the same thing is happening with your ‘Babua’. He… pic.twitter.com/jdtS0jN62Z
— ANI (@ANI) December 22, 2025
The post UP Assembly : देश में दो नमूने, सीएम योगी ने देखें विधानसभा में क्या कहा appeared first on Naya Vichar.

