Hot News

UP Board 10th Passing Marks 2025: यूपी बोर्ड 10वीं में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए? यहां देखें

UP Board 10th Passing Marks 2025 in Hindi: यूपी बोर्ड रिजल्ट का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है. संभावना है कि यूपी बोर्ड रिजल्ट 20 से 25 अप्रैल 2025 के बीच जारी किए जाएंगे. हालांकि अभी बोर्ड ने ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया है. इससे पहले आपको बता दें कि यूपी बोर्ड 10वीं में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए (Passing Marks) और कितने नंबर में आप फर्स्ट डिवीजन पाएंगे.

यूपी बोर्ड 10वीं में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए? (10th Passing Marks 2025)

यूबी बोर्ड 10वीं परीक्षा में थ्योरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल परीक्षा भी होती है. पास होने के लिए दोनों को मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाना जरूरी होता है. अगर कोई छात्र इससे कम अंक लाता है, तो उसे फेल माना जाएगा. वहीं फर्स्ट डिवीजन के लिए 60 प्रतिशत अंक लाना जरूरी है.

यह भी पढ़ें- UP Board 10th 12th Result 2025 LIVE: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट कल होगा जारी? देखें लेटेस्ट अपडेट

यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कब आएगा? (UP Board 10th Result 2025 in Hindi)

यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जल्द जारी किया जाएगा. हालांकि बोर्ड की ओर से अभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है. उम्मीद है कि बोर्ड 20 अप्रैल के बाद कभी भी रिजल्ट जारी कर सकता है.

UP Board 10th Result कैसे चेक करें? (UP Board Result)

यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र अपनी रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं. इसके लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  • कैंडिडेट्स सबसे पहले upmsp.edu.in या results.upmsp.edu.in वेबसाइट पर जाएं.
  • फिर होमपेज पर ‘UP Board Exam Result 2025’ लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें.
  • ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें, और आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.
  • रिजल्ट देखने के बाद मार्कशीट का प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें.

यह भी पढ़ें- UP Board 10th Result 2025: यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट रोल नंबर से कैसे चेक करें? यहां सबसे पहले देखें

The post UP Board 10th Passing Marks 2025: यूपी बोर्ड 10वीं में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए? यहां देखें appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top