Hot News

UP Cold Wave Alert: यूपी में कोहरे और शीतलहर का कहर, 23 शहरों में रेड अलर्ट

UP Cold Wave Alert: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन की रफ्तार थाम दी है. मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कई शहर शून्य दृश्यता की चपेट में आ गए हैं. IMD ने 23 शहरों के लिए घने कोहरे का रेड अलर्ट और 31 शहरों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं शनिवार को प्रदेश के 20 जिलों में शीत दिवस की स्थिति बने रहने की चेतावनी दी गई है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ में न्यूनतम तापमान गिरकर 5.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है. मेरठ और इटावा में जमा देने वाली सर्दी का असर साफ तौर पर देखा गया.

शून्य विजिबिलिटी से यातायात ठप

शुक्रवार की सुबह प्रदेश के पांच प्रमुख केंद्रों परविजिबिलिटीशून्य दर्ज की गई, जिससे सड़क और हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ. बरेली, गोरखपुर, कुशीनगर और कानपुर में हालात सबसे ज्यादा खराब रहे. वहीं बहराइच, लखनऊ एयरपोर्ट, फतेहगढ़, कानपुर शहर और हरदोई में दृश्यता महज 20 मीटर के आसपास दर्ज की गई. तापमान की बात करें तो सुलतानपुर में अधिकतम तापमान केवल 13.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 8.1 डिग्री कम है. बहराइच में अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

शीतलहर और पाले से बढ़ी परेशानी

प्रदेश शीतलहर और घने कोहरे के रेड अलर्ट की चपेट में है. दिन में भी कोहरा और धुंध छाए रहने से अधिकतम तापमान में 4.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई. बर्फीली हवाओं के कारण ठिठुरन और कंपकंपी अपने चरम पर पहुंच गई है. कई इलाकों में पाला भी गिरने लगा है. मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी रेड अलर्ट जारी रहेगा. नवंबर के बाद दिसंबर में भी कड़ाके की ठंड जारी है और महीने के अंतिम सप्ताह में इसकी तीव्रता लगातार बढ़ रही है.

जेट स्ट्रीम का असर, गलन चरम पर

जेट स्ट्रीम की ऊंचाई में गिरावट के चलते कश्मीर से लेकर बिहार तक शीतलहर का व्यापक असर देखने को मिल रहा है. प्रदेश में सुबह से ही गलन शुरू हो जाती है, जो शाम होते-होते खतरनाक स्तर पर पहुंच जाती है।.गुरुवार-शुक्रवार और शुक्रवार-शनिवार के दौरान घना कोहरा छाया रहा, जिसकी वजह से दृश्यता शून्य तक पहुंच गई। यह स्थिति बेहद खतरनाक मानी जा रही है.

The post UP Cold Wave Alert: यूपी में कोहरे और शीतलहर का कहर, 23 शहरों में रेड अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top