UP News: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा सोमवार को अयोध्या पहुंचे और श्रीरामलला के दरबार में हाजिरी लगाकर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के दर्शन किए. उन्होंने देश और प्रदेश की शांति, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की. इसके बाद मुख्यमंत्री माणिक साहा ने हनुमानगढ़ी मंदिर जाकर संकट मोचन बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त किया.
पीएम मोदी और सीएम योगी के नेतृत्व में विश्व पटल पर उभर रही अयोध्या- सीएम माणिक साहा
अयोध्या आगमन पर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री का एयरपोर्ट पर नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने गुलदस्ता भेंट कर भव्य स्वागत किया. मुख्यमंत्री साहा ने अयोध्या के तीर्थक्षेत्र के बदलते स्वरूप और तीव्र विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या आज एक नए, भव्य और दिव्य स्वरूप में विश्व पटल पर उभर रही है.
हिंदुस्तान की सांस्कृतिक धरोहर का पुनर्जागरण- सीएम माणिक साहा
उन्होंने कहा कि यह परिवर्तन केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं है, बल्कि हिंदुस्तान की सांस्कृतिक धरोहर का पुनर्जागरण भी है. नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री साहा का अयोध्या आगमन हम सभी के लिए गर्व का विषय है. अयोध्या अब विश्व के आध्यात्मिक केंद्र के रूप में विकसित हो रही है और यह श्रद्धालुओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी.
The post UP News: अयोध्या पहुंचे त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा, रामलला के किए दर्शन, कहा- पीएम मोदी और सीएम योगी के नेतृत्व में विश्व पटल पर उभर रही अयोध्या appeared first on Naya Vichar.

