Hot News

UP TET 2026 के लिए आवेदन शुरू, यहां डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

UP TET 2026 Application: उत्तर प्रदेश में टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (UPTET) 2026 का इंतजार अब खत्म हो गया है. टीचिंग करियर बनाने वाले छात्रों के लिए यह एक बड़ा मौका है. यूपी टीईटी 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया अब ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर शुरू हो गई है. यह परीक्षा करीब 4 सालों के बाद आयोजित की जा रही है.

UPTET 2026 के लिए आवेदन 27 मार्च 2026 से शुरू हो गए हैं. आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 अप्रैल 2026 है. परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख भी 26 अप्रैल 2026 है. अगर किसी को फॉर्म में सुधार करना हो तो वह कर सकता है 1 मई 2026 तक.

UP TET 2026 Application: ऐसे भरें फॉर्म

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं.
  • अब “UPTET 2026 Application” लिंक पर क्लिक करें.
  • नया रजिस्ट्रेशन करें और सभी विवरण भरें.
  • फोटो, साइन और ID Proof अपलोड करें.
  • आवेदन शुल्क जमा करें.
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद प्रिंट आउट निकालें.

UP TET 2026 Application Form Check Here

UP TET 2026 Exam Date: कब होगी परीक्षा?

यूपी टीईटी परीक्षा 2 से 4 जुलाई 2026 के बीच आयोजित होगी. परीक्षा केंद्रों की जानकारी 22 जून 2026 को उपलब्ध होगी. और एडमिट कार्ड 30 जून 2026 से डाउनलोड किया जा सकेगा.

इवेंट तिथि
आवेदन शुरू 27 मार्च 2026
आवेदन की आखिरी तारीख 26 अप्रैल 2026
फीस जमा करने की आखिरी तारीख 26 अप्रैल 2026
फॉर्म सुधार की अंतिम तारीख 1 मई 2026
परीक्षा तिथि 2 से 4 जुलाई 2026
परीक्षा केंद्र की जानकारी 22 जून 2026
एडमिट कार्ड उपलब्ध 30 जून 2026

UPTET 2026 परीक्षा दो स्तरों पर होगी. पहला स्तर है प्राइमरी लेवल, जो कक्षा 1 से 5 तक के लिए होगा. दूसरा स्तर है जूनियर लेवल, जो कक्षा 6 से 8 तक के लिए होगा. हर लेवल में अलग-अलग सब्जेक्ट और सवाल होंगे, जिनसे यह देखा जाएगा कि उम्मीदवार कितना पढ़ा सकता है और बच्चों को पढ़ाने की क्षमता रखता है

यह भी पढ़ें: हिंदुस्तान के नंबर 1 रिसर्च इंस्टीट्यूट में कैसे मिलेगा एडमिशन? जानें पूरा प्रोसेस

The post UP TET 2026 के लिए आवेदन शुरू, यहां डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top