Hot News

UPBED JEE 2025: यूपी बीएड परीक्षा 1 जून को, एग्जाम से पहले जान लें नेगेटिव मार्किंग सिस्टम

UPBED JEE 2025: यूपी बीएड ज्वॉइन एंट्रेंस एग्जाम 1 जून को आयोजित की जाएगी. परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी हो गया है. ऐसे में जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं. परीक्षा में शामिल होने से पहले कैंडिडेट्स को एग्जाम में मार्किंग सिस्टम को अच्छे से समझ जाना चाहिए.

UPBED JEE 2025 Negative Marking: नेगेटिव मार्किंग स्कीम

परीक्षा चाहे कोई भी हो लेकिन नेगेटेवि मार्किंग को लेकर सवाल हर उम्मीदवार के मन में रहता ही है. ऐसे में यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा को लेकर भी उम्मीदवारों के सवाल सोशल मीडिया पर आने लगे हैं. बता दें कि इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी. हर एक गलत उत्तर के लिए 0.33 फीसदी मार्क्स काट लिए जाएंगे. वहीं, मार्किंग स्कीम के मुताबिक प्रत्येक सही जवाब के लिए 2 नंबर दिए जाएंगे.

UP BEd JEE Exam Pattern: किस पैटर्न पर होगी परीक्षा?

यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा में दो पेपर होंगे. दोनों ही पेपर को हल करने के लिए उम्मीदवारों को 3-3 घंटे का समय दिया जाएगा. पहले पेपर में उम्मीदवारों को सामान्य ज्ञान से 50 एवं भाषा (हिंदी/ अंग्रेजी में से एक) से 50 प्रश्न हल करने होंगे. वहीं, पेपर 2 में सामान्य अभिरुचि परीक्षण से 50 प्रश्न एवं विषय योग्यता (आर्ट्स/ साइंस/ कृषि/ वाणिज्य) से 50 प्रश्न आएंगे.

इन यूनिवर्सिटी में एडमिशन

  • लखनऊ विश्वविद्यालय, यूओएल लखनऊ, एलयू
  • महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय, बरेली
  • डॉ भीम राव अंबेडकर विश्वविद्यालय, डॉ बीआरएयू आगरा
  • डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, डॉ आरएमएलएयू फैजाबाद
  • चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, सीसीएसयू मेरठ
  • बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय बीयू झांसी (संचालित विश्वविद्यालय)
  • महात्मा गांधी काशी विद्या पीठ, एमजीकेवीपी वाराणसी
  • संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, एसएसवीवी वाराणसी
  • वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, वीबीएसपीयू जौनपुर
  • दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय, डीडीयू गोरखपुर
  • छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, सीएसजेएमयू कानपुर
  • इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय, एएसयू इलाहाबाद (रज्जू भैया विश्वविद्यालय, प्रयागराज)
  • जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय जेसीयू बलिया
  • सिद्धार्थनगर विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर
  • ख्वाजा मोई द्ददीन चिश्ती विश्वविद्यालय, लखनऊ
  • गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय जीबीयू, नोएडा
  • महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आजमगढ़
  • मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर
  • राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, अलीगढ़

ये भी पढ़ें: UPSC Paper Analysis: करेंट अफेयर्स ने घुमाया दिमाग, देखें कैसा था यूपीएससी प्रीलिम्स का पेपर

The post UPBED JEE 2025: यूपी बीएड परीक्षा 1 जून को, एग्जाम से पहले जान लें नेगेटिव मार्किंग सिस्टम appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top