UPSC Civil Services Final Result 2024: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. शक्ति दुबे ने आल इंडिया में रैंक-1 हासिल कर देश भर में टाॅप किया है. यूपीएससी सीएसई का अंतिम परिणाम यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध होगा.
UPSC Final Result 2025: ऐसे कर सकेंगे चेक
- यूपीएससी का फाइनल रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- upsc.gov.in पर जाना होगा.
- वेबसाइट की होम पेज पर Results के लिंक पर क्लिक करें.
- अगले पेज पर UPSC CSE Final Result 2024 Batch के लिंक पर जाना होगा.
- इसके बाद रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगा.
- कैंडिडेट्स अपना नाम या रोल नंबर सर्च करके रिजल्ट चेक कर सकेंगे.
- रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट लेकर रख सकते हैं.
UPSC CSE Interview Schedule: कब हुआ था इंटरव्यू?
यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा के लिए मेन्स रिजल्ट जारी होने के बाद इंटरव्यू का आयोजन किया गया. इंटरव्यू का आयोजन 7 जनवरी 2025 से 17 अप्रैल 2025 तक आयोजित की गई. रिजल्ट इंटरव्यू में प्राप्त नंबर के आधार पर ही जारी होगा.
देश को मिलेंगे कितने IAS-IPS?
यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा 2024 के माध्यम से कुल 1206 खाली पदों पर भर्तियां होनी है. ऐसे में फाइनल रिजल्ट जारी होने के बाद कुछ पद रिजर्व लिस्ट में चले जाते हैं, जिसका रिजल्ट बाद में जारी होता है. बता दें कि फाइनल रिजल्ट जारी होने के बाद देश को कुल 1100 से ज्यादा आईएएस, आईपीएस और IRS ऑफिसर मिलेंगे.
The post UPSC Civil Services Final Result 2024: यूपीएससी सीएसई का फाइनल रिजल्ट जारी, यहां सबसे पहले देखें appeared first on Naya Vichar.

