UPSC NDA Final Result 2024 OUT: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज, 11 अप्रैल 2025, को नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) और नौसेना एकेडमी (NA) II परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है. इस प्रतिष्ठित परीक्षा में इमोन घोष (Imon Ghosh) ने टॉप रैंक हासिल की है. जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं.
यूपीएससी द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 792 उम्मीदवारों ने NDA II परीक्षा और इसके बाद की SSB इंटरव्यू प्रक्रिया में सफलता प्राप्त की है. सभी सफल उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर आयोग द्वारा जारी की गई PDF सूची में उपलब्ध हैं.
कैसे चेक करें UPSC NDA, NA II 2024 का फाइनल रिजल्ट?
- सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर “What’s New” सेक्शन में “NDA & NA II Final Result 2024” लिंक पर क्लिक करें.
- अब एक PDF फाइल खुलेगी जिसमें सभी सफल उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर दिए गए हैं.
- आप Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर या नाम सर्च कर सकते हैं.
परीक्षा और SSB इंटरव्यू का टाइम-टेबल
चरण | तिथि |
---|---|
लिखित परीक्षा की तिथि | 1 सितंबर 2024 |
लिखित परीक्षा का रिजल्ट | 20 सितंबर 2024 |
SSB इंटरव्यू के बाद फाइनल सेलेक्शन लिस्ट | 11 अप्रैल 2025 |
टाॅप 20 में इन उम्मीद्वारों ने बनाई जगह
क्रम संख्या | रोल नंबर | नाम (हिंदी में) |
---|---|---|
1 | 1445788 | इमोन घोष |
2 | 2655721 | दिव्यांश सोलंकी |
3 | 6649851 | ऋतूजा वार्हाडे |
4 | 1147914 | गर्व कुमार |
5 | 1443420 | कार्तिक पंत |
6 | 0343296 | वंश अग्रवाल |
7 | 8840099 | प्रणव शर्मा |
8 | 3555222 | आर्यन देशवाल |
9 | 3548394 | आर्यन सोफेथ |
10 | 8540576 | राघव वर्मा |
11 | 3557758 | अनहद सिंह खत्रूरिया |
12 | 6648386 | आदित्य सुरेश जाधव |
13 | 6648133 | श्रवण अतुल धाईगुड़े |
14 | 1450052 | ब्रह्म स्वरूपानंद दास |
15 | 1448178 | श्रवण अग्रवाल |
16 | 3555187 | माधुर सिंघल |
17 | 1552358 | आदित्य राज |
18 | 1447768 | नक्षत्र |
19 | 0853617 | खुशी |
20 | 6651991 | पुराणिक आनंजेय लक्ष्मीकांत |
Also Read: DIG Jaya Roy: हिंदुस्तान के दुश्मन तहव्वुर राणा को अमेरिका से दबोच लाई जामताड़ा की शेरनी, कौन हैं DIG जया रॉय
Also Read: Success Story: खूबसूरती और काबिलियत की मिसाल हैं IAS फराह हुसैन, जिनके परिवार में हैं 3 IAS, 1 IPS और 5 RAS अफसर
The post UPSC NDA Final Result 2024 OUT: NDA का फाइनल रिजल्ट जारी, टॉप 20 में दो लड़कियां, देखें टॉपर्स लिस्ट appeared first on Naya Vichar.