Hot News

UPSC New Portal: यूपीएससी ने शुरू किया नया आवेदन पोर्टल, अब फॉर्म भरना होगा और आसान

UPSC New Portal: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने 28 मई 2025 को एक नया ऑनलाइन आवेदन पोर्टल शुरू किया है. इस पोर्टल की मदद से उम्मीदवारों को हर बार नई जानकारी भरने की जरूरत नहीं होगी. एक बार रजिस्ट्रेशन करके, सभी परीक्षाओं के लिए उसी जानकारी का इस्तेमाल किया जा सकेगा.

आधार कार्ड से होगी पहचान

यूपीएससी ने कहा है कि उम्मीदवार पहचान के लिए आधार कार्ड का इस्तेमाल करें. इससे आपकी पहचान आसानी से और जल्दी जांची जा सकेगी. आधार कार्ड से एक स्थायी रिकॉर्ड बन जाएगा, जो आगे सभी परीक्षाओं में काम आएगा.

पोर्टल के चार हिस्से

इस नए पोर्टल में कुल चार भाग होंगे:

  1. खाता बनाना (Account Creation)
  2. सामान्य रजिस्ट्रेशन (Universal Registration)
  3. कॉमन एप्लिकेशन फॉर्म (Common Application Form)
  4. परीक्षाएं (Examinations)

पहले तीन भाग सभी परीक्षाओं के लिए एक जैसे हैं और आप इन्हें कभी भी भर सकते हैं. इससे जब भी कोई परीक्षा आएगी, तो आप बिना देरी के आवेदन कर पाएंगे.

समय बचेगा, जल्दी में गलती नहीं होगी

यूपीएससी ने कहा कि इस नई प्रक्रिया से आवेदन भरने में समय बचेगा और उम्मीदवार पहले से तैयार रह सकेंगे. अब हर बार नई जानकारी भरने की जरूरत नहीं होगी, बस कुछ अपडेट करने होंगे.

पुराना रजिस्ट्रेशन सिस्टम बंद

अब तक जो वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) चलता था, वह अब बंद कर दिया गया है. सभी को अब नए पोर्टल के जरिए ही आवेदन करना होगा. आवेदन करने के लिए आपको वेबसाइट https://upsconline.nic.in पर जाना होगा.

Also Read: UPSC Paper Analysis: करेंट अफेयर्स ने घुमाया दिमाग, देखें कैसा था यूपीएससी प्रीलिम्स का पेपर

डिजिटल हिंदुस्तान की ओर एक और कदम

यह नया पोर्टल प्रशासन के डिजिटल हिंदुस्तान मिशन का हिस्सा है. इससे आवेदन की प्रक्रिया आसान, तेज और पारदर्शी होगी. लाखों छात्रों को इससे फायदा मिलेगा, खासकर उन्हें जो हर साल यूपीएससी की परीक्षाएं देते हैं.

Also Read: UPSC Prelims 2025: यूपीएससी प्रीलिम्स में D Gukesh के सवाल ने सबको उलझाया, क्या आपको पता है इसका जवाब?

The post UPSC New Portal: यूपीएससी ने शुरू किया नया आवेदन पोर्टल, अब फॉर्म भरना होगा और आसान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top