Hot News

UPSC Success Story: रात में काम और दिन में पढ़ाई…हौसले को मिली उड़ान तो हासिल किया मुकाम, जानें कौन हैं AIR-6 सृष्टि डबास?

UPSC Success Story: कहते हैं कि हौसला अगर कुछ बड़ा करने का है तो आपकी सफलता की राह थोड़ी आसान बन जाती है. दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत को आधार बनाकर आगे बढ़ें तो सभी बाधाएं पार कर सकते हैं और यह साबित कर दिया है यूपीएससी की दुनिया में एक प्रेरक शख्सियत सृष्टि डबास ने. सृष्टि (Srishti Dabas) ने रात में जाॅब और दिन में पढ़ाई कर बगैर कोचिंग के यूपीएससी परीक्षा में 6वीं रैंक हासिल की. ​​उनकी सफलता की कहानी दृढ़ता और आत्म-अनुशासन की शक्ति का प्रमाण है. इसलिए इस लेख में लक्ष्य के प्रति सृष्टि की अटूट प्रतिबद्धता और उनकी सफलता की कहानी साझा कर रहे हैं जिससे आपको अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में प्रेरणा मिलेगी.

यूपीएससी 2023 की टाॅपर लिस्ट में है सृष्टि का नाम

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सृष्टि डबास (Srishti Dabas) दिल्ली की रहने वाली हैं और उनका जन्म 13 अक्टूबर 1998 को हुआ था. उन्होंने सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2023 में अखिल हिंदुस्तानीय रैंक (AIR) 6 हासिल की और उनका टाॅपर लिस्ट में भी है. ​​उन्होंने लिखित परीक्षा में 862 अंक और व्यक्तित्व परीक्षण (personality test) में 186 अंक हासिल किए. कुल मिलाकर उन्होंने 1048 अंक प्राप्त किए थे.

मां के संघर्ष से मिली सृष्टि को प्रेरणा

अपने एक इंटरव्यू में सृष्टि (Srishti Dabas) ने बताया कि उसके माता-पिता जल्द ही अलग हो गए, जिससे उसकी मां को जीवन की सबसे कठिन चुनौतियों का सामना करते हुए अकेले ही उसका पालन-पोषण करना पड़ा. उनके संघर्ष को देखते हुए मैंने एक वादा किया कि मैं न केवल उनका जीवन बदलूंगी बल्कि पूरे देश के लिए अन्याय के खिलाफ लडूंगी. इसी इच्छाशक्ति ने उन्हें यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) पर अपना ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया. 

Naya Vichar Premium Story: झारखंड में परीक्षाओं में धांधली को लेकर केंद्र से भी सख्त कानून, फिर भी थमने का नाम नहीं ले रहे पेपर लीक के मामले

दिन में नौकरी और रात में की यूपीएससी की तैयारी

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के दौरान सृष्टि डबास ने आरबीआई मुंबई में ग्रेड II एचआर कर्मचारी के रूप में काम किया और उन्होंने बताया कि वह दिन में काम करती थीं और रात का समय यूपीएससी की तैयारी में बिताती थीं. आरबीआई में काम करने से पहले उन्होंने सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में भी काम किया था.

चुनौतीपूर्ण था यूपीएससी क्रैक करने का सफर पर लक्ष्य के प्रति रहीं समर्पित

सृष्टि डबास ने बताया कि हिंदुस्तानीय रिजर्व बैंक (RBI) में अपनी नौकरी और UPSC की तैयारी के बीच संतुलन बनाना उनके लिए बेहद चुनौतीपूर्ण था. उन्होंने RBI की लाइब्रेरी का इस्तेमाल करके और लंच ब्रेक के दौरान पढ़ाई करके अपनी पढ़ाई के लिए समय निकाला. अपने बिजी वर्क शेड्यूल के बावजूद वह सिविल सेवा में शामिल होने के अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहीं.

यूपीएससी की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए कही ये बात

UPSC Exam प्रिपरेशन मटीरियल को अलग रखते हुए उन्होंने UPSC IAS की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को सलाह दी कि वे अलग-अलग न्यूजपेपर पढ़ें. उन्होंने कहा कि कोचिंग नोट्स पर निर्भर रहने के बजाए अलग-अलग बुक्स भी रीड करें. 

यह भी पढ़ें- Success Story: आसान नहीं थी तैयारी पर सपने सच होते हैं…पहले ही प्रयास में अनन्या रेड्डी ने हासिल की AIR 3, जानें सफलता का राज

The post UPSC Success Story: रात में काम और दिन में पढ़ाई…हौसले को मिली उड़ान तो हासिल किया मुकाम, जानें कौन हैं AIR-6 सृष्टि डबास? appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top