UPSSSC PET 2025 in Hindi: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने पीईटी 2025 (Preliminary Eligibility Test) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. यह परीक्षा यूपी में ग्रुप ‘सी’ की भर्तियों के लिए पहली जरूरी प्रक्रिया है. अगर आप भी प्रशासनी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो इस परीक्षा में जरूर भाग लें. आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर और इस आर्टिकल में कर सकते हैं.
इस बार किया गया ये बड़ा बदलाव (UPSSSC PET 2025 in Hindi)
उत्तर प्रदेश एसएसएससी पीईटी 2025 (UPSSSC PET) को लेकर एक बड़ा बदलाव किया गया है. अब जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होंगे, उनका पीईटी स्कोर तीन साल तक वैध रहेगा. यानी एक बार परीक्षा पास करने के बाद आप तीन साल तक ग्रुप ‘C’ की भर्तियों में आवेदन कर सकेंगे. इस परीक्षा में हर साल लगभग 30 लाख उम्मीदवार शामिल होते हैं. आयोग ने साफ किया है कि यदि कोई अभ्यर्थी प्रशासनी ग्रुप ‘सी’ पदों के लिए आवेदन करना चाहता है, तो उसके लिए पीईटी में शामिल होना जरूरी होगा.
रजिस्ट्रेशन की तारीखें (UPSSSC PET 2025)
- आवेदन की शुरुआत: 14 मई 2025
- आवेदन की आखिरी तारीख: 17 जून 2025
- फीस जमा करने की आखिरी तारीख: 24 जून 2025.
UPSSSC PET 2025: कहां करें आवेदन?
इच्छुक उम्मीदवार यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं.
यह भी पढ़ें- Yuzvendra Chahal Salary: हैट्रिक किंग ही नहीं इनकम टैक्स ऑफिसर भी हैं युजी चहल, प्रशासन से मिलती है इतनी सैलरी
किन पदों के लिए जरूरी है PET स्कोर (UPSSSC PET 2025)
- एएनएम
- मंडी परिषद संयुक्त संवर्ग
- राजस्व लेखपाल
- आईटीआई अनुदेशक
- असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन
- सम्मिलित तकनीकी सेवाएं
- इन सभी पदों के लिए आवेदन करने के लिए PET स्कोर होना जरूरी है.
UPSSSC PET 2025 के लिए योग्यता और परीक्षा का प्रारूप
- न्यूनतम योग्यता: 10वीं पास
- आयु सीमा: 18 से 40 साल
- परीक्षा का समय: 2 घंटे
- कुल प्रश्न: 100
- नेगेटिव मार्किंग: हर गलत जवाब पर 1/4 अंक कटेंगे.
यह भी पढ़ें- Ajay Devgn Education: Raid 2 के अमय पटनायक कितने पढ़े लिखे हैं? ‘बॉलीवुड के सिंघम’ अजय देवगन की ऐसी है एजुकेशन जर्नी
The post UPSSSC PET 2025: यूपी पीईटी परीक्षा के लिए यहां करें आवेदन, 12वीं पास करें अप्लाई appeared first on Naya Vichar.

