Hot News

Vastu Tips: तुरंत बाहर फेक दें ये चीजें, नहीं तो घर का माहौल हो जाएगा अशांत, संकट की ओर करती हैं इशारा

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का इस्तेमाल घर बनवाने के समय पर किया जाता है. इस शास्त्र के अनुसार चीजों को करने से वास्तु दोष नहीं लगता है और सुख समृद्धि में भी वृद्धि होती है. हर व्यक्ति अपने जीवन में सुख-शांति चाहता है और इस पाने के लिए प्रयास भी करता है. मगर कई कोशिशों के बाद भी व्यक्ति के जीवन में सुख की कमी रहती है. इसका कारण वास्तु में छुपा हो सकता है. वास्तु के अनुसार कुछ चीजों को आपको अपने घर में नहीं रखना चाहिए. अगर आपके घर पर भी ये चीजें हैं तो तुरंत इन्हें बाहर कर दें. 

बिस्तर के नीचे रखा सामान 

अक्सर लोग जगह कम होने के कारण बिस्तर के नीचे सामान को रख देते हैं. ऐसा करना वास्तु दोष को बढ़ाता है. बिस्तर के नीचे सामान रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और धन की कमी हो सकती है. 

वास्तु टिप्स से जुड़ी समाचारें यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: सही दिशा में रखें इन चीजों को, जीवन में रहेगा खुशियों का डेरा, पैसों की नहीं होगी कमी

इस तरह की पेंटिंग भी न रखें 

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में घर में ऐसे पेंटिंग बिल्कुल भी न रखें जिसमें अकेलापन हो या फिर कोई दुखद चित्र हो. माना जाता है कि इस तरह के पेंटिंग घर से सकरात्मकता को दूर करता है और नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है. 

कांटों वाले पौधे 

घर में लोग अक्सर सजावट के लिए पौधे रखते हैं. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर में कांटे वाले पौधों को नहीं रखना चाहिए. इन पौधों को रखने से घर का माहौल बिगड़ जाता है और लड़ाई-झगड़े बढ़ सकते हैं. वास्तु में खासकर कैक्टस के पौधे को घर में रखने से मना किया जाता है. 

टूटे हुए सामान 

घर में कभी भी टूटे हुए आईने या फिर कांच को नहीं रखना चाहिए. वास्तु शास्त्र के अनुसार टूटी हुई मूर्ति और खराब या बंद पड़ी घड़ी को भी घर से बाहर कर देना चाहिए. माना जाता है कि इन चीजों को घर में रखने से आपको आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: इन चीजों का कर दिया दान, तो रूठ जाएंगी माता लक्ष्मी, बिगड़ जाएगा बना बनाया काम

The post Vastu Tips: तुरंत बाहर फेक दें ये चीजें, नहीं तो घर का माहौल हो जाएगा अशांत, संकट की ओर करती हैं इशारा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top