Hot News

Vastu Tips: सिलबट्टे की ये गलती पड़ सकती है भारी, करें ये वास्तु उपाय घर में बनी रहेगी शांति

Vastu Tips: सिलबट्टा का इस्तेमाल मसाले पीसने के लिए किया जाता है. यह एक बड़ा पत्थर होता है, जिस पर मसाले रखे जाते हैं और फिर एक छोटे पत्थर की मदद से उन्हें पीसा जाता है. हालांकि, आज के समय में इसका इस्तेमाल काफी कम हो गया है, लेकिन हिंदुस्तान के ज्यादातर घरों में यह आज भी देखने को मिल जाता है. ज्यादा इस्तेमाल में न आने के कारण लोग इसे घर में कहीं भी, किसी भी दिशा में रख देते हैं. लोगों को यह नहीं पता होता कि इससे वास्तु पर बुरा प्रभाव पड़ता है. ऐसे में आइए जानते हैं सिलबट्टे से जुड़े कुछ जरूरी नियमों के बारे में, जिनका पालन करने से वास्तु पर शुभ प्रभाव पड़ता है.

सिलबट्टा रखने की सही दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, सिलबट्टे को हमेशा घर के अंदर उत्तर-पूर्व दिशा में रखना चाहिए. इससे घर में शांति बनी रहती है. इसे कभी भी घर की दक्षिण या पश्चिम दिशा में नहीं रखना चाहिए. माना जाता है कि ऐसा करने से आर्थिक नुकसान होता है और परिवार में तनाव बढ़ता है.

सिलबट्टा कैसे रखें?

वास्तु के अनुसार, सिलबट्टे को जमीन पर लेटाकर नहीं छोड़ना चाहिए. जब आप इसका इस्तेमाल करें, तभी इसे जमीन पर रखें. इस्तेमाल करने के बाद इसे अच्छे से पानी से धो लें और फिर दीवार से लगाकर रख दें.

सिलबट्टे की सफाई

सिलबट्टे को हमेशा साफ पानी से ही साफ करना चाहिए. इसे साफ करने के लिए साबुन या अन्य केमिकल वाली चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.

टूटा हुआ सिलबट्टा

घर में कभी भी टूटा हुआ सिलबट्टा नहीं रखना चाहिए. टूटा हुआ सिलबट्टा घर में नकारात्मकता ला सकता है.

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: रसोई की 4 ये गलतियां बन सकती हैं बड़ी मुसीबत, घर में आ सकती है दरिद्रता

The post Vastu Tips: सिलबट्टे की ये गलती पड़ सकती है भारी, करें ये वास्तु उपाय घर में बनी रहेगी शांति appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top