Hot News

Vastu Tips For Kitchen: रोटी बनाते वक्त भूलकर भी न करें ये काम, वरना घर में हो जाएगा क्लेश

Vastu Tips For Kitchen: हिंदुस्तानीय संस्कृति में रसोईघर को मां अन्नपूर्णा का स्थान माना गया है. यहां पकाया गया हर भोजन शरीर ही नहीं, बल्कि मन, विचार और परिवार की उन्नति को भी प्रभावित करता है. खासकर रोटी, जो हर घर पर बनने वाला मुख्य भोजन है. ऐसे में वास्तु शास्त्र के अनुसार, रोटी बेलते समय की गई कुछ गलतियां आपके जीवन और परिवार में बाधाएं पैदा कर सकती हैं. आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे की आपको रोटी बनाते वक्त किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, जिससे आपके जीवन और घर में सुख-समृद्धि का वास होगा. 

बेलन और चकले को जमीन पर न रखें

बेलन और चकले को जमीन पर रखने से देवी अन्नपूर्णा का अपमान माना जाता है, जिससे घर में धन की हानि हो सकती हैं. रोज रोटी बनाने के बाद इसे साफ करके अच्छी जगह पर रखें. इसके अलावा, बेलन और चकले को कभी पैर से न छुएं. 

Vastu Tips: सोच-समझकर दें तोहफा, नहीं तो बन सकती हैं दुर्भाग्य का दरवाजा, जानिए वास्तु टिप्स 

रोटी बेलते समय ध्यान भटकाना

वास्तु शास्त्र के अनुसार, रोटी बेलते समय मोबाइल फोन चलाना, इधर-उधर की बातों में उलझना या गुस्से मन से खाना बनाना, ये सब नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देता है. रोटी को प्रेम, शांति और सकारात्मकता के साथ बनाना चाहिए, क्योंकि इसके बनाते समय की ऊर्जा खाने वालों तक पहुंचती है. इसलिए रोटी बेलते समय मन को शांत और केंद्रित रखना चाहिए.

टाइल्स में रोटी बेलना 

वास्तु के अनुसार, किचन के टाइल्स में रोटी बेलना अशुभ माना जाता है. बहुत से लोग रोटी बनाने के लिए चकले के बिना टाइल्स पर रोटी को बेलते है. ऐसा करने से घर में धन से कमी होने लगती हैं. इसलिए आपको हमेशा लकड़ी के चकले में ही रोटी बेलना चाहिए. इससे आपके घर में लड़ाई-झगड़े का माहौल नहीं रहता है. 

बचे हुए आटे से रोटी बनाना 

अक्सर लोग बचे हुए आटे से रोटीयां बना लेते हैं, जो स्वास्थ्य के साथ मानसिक ऊर्जा दोनों को प्रभावित करता है. इसके लिए हर बार आपको रोटी बनाते वक्त ताजा आटा गूंधना चाहिए. क्योंकि, बचे हुए आटे से रोटी बनाने से पितृ दोष लगता है. 

यह भी पढ़ें- Vastu Tips: घर में इस दिशा में बनाए सीढ़िया, जो लाएंगे आपके जीवन में रौनक, अपनाएं ये वास्तु उपाय

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

The post Vastu Tips For Kitchen: रोटी बनाते वक्त भूलकर भी न करें ये काम, वरना घर में हो जाएगा क्लेश appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top