Veg Noodles Cutlet: अगर आप हर दिन एक ही तरह के समोसे, पकौड़े या फिर ब्रेड रोल्स खाकर ऊब चुके हैं और एक यूनिक और मजेदार स्नैक तैयार करना चाहते हैं तो वेज नूडल्स कटलेट आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है. जब आप इस डिश को अपने घर पर बनाते हैं तो यह बच्चों को काफी ज्यादा पसंद आती है और साथ ही घर के बड़े भी इसे काफी चाव से खाते हैं. इस डिश की सबसे बड़ी खासियत होती है कि ये सिर्फ खाने में टेस्टी नहीं होते बल्कि न्यूट्रिशियस भी होते हैं. इसमें सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है जिस वजह से ये उन पैरेंट्स के लिए भी एक परफेक्ट डिश बन जाती है जिनके शिशु सब्जियों से दूर भागते हैं. बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट ये कटलेट्स काफी आसानी से तैयार हो जाते हैं जिस वजह से आप इन्हें सिर्फ शाम के नाश्ते में ही नहीं बल्कि बच्चों को टिफिन में देकर स्कूल भेजने के लिए और पार्टी स्नैक की तरह भी तैयार कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी.
वेज नूडल्स कटलेट बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- उबले हुए नूडल्स – 2 कप
- उबला हुआ आलू – 2 मीडियम साइज के
- गाजर – आधा कप बारीक कटी
- शिमला मिर्च – आधाकप बारीक कटी
- प्याज – 1 छोटा साइज का बारीक कटा हुआ
- हरी मिर्च – 1 बारीक कटी
- अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 छोटा चम्मच
- कॉर्नफ्लोर – 2 बड़े चम्मच
- ब्रेड क्रम्ब्स – आधा कप
- नमक – स्वाद अनुसार
- काली मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
- चाट मसाला – 1 छोटा चम्मच
- तेल – तलने के लिए
यह भी पढ़ें: Corn Cheese Pops Recipe: शाम की भूख बढ़ा देंगे ये क्रिस्पी कॉर्न चीज पॉप्स, पूरे परिवार के साथ एन्जॉय करने के लिए परफेक्ट स्नैक
वेज नूडल्स कटलेट बनाने की रेसिपी
- वेज नूडल्स कटलेट बनाने के लिए सबसे पहले उबले हुए नूडल्स को बारीक काट लें ताकि कटलेट का मिश्रण अच्छे से बंध सके. अब एक बड़े बाउल में नूडल्स, मैश किया हुआ आलू, गाजर, शिमला मिर्च, प्याज़, हरी मिर्च और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें. इसके बाद इसमें नमक, काली मिर्च और चाट मसाला मिलाकर सब चीजों को अच्छी तरह हाथ से मिक्स करें.
- अब इसमें कॉर्नफ्लोर और थोड़ा सा ब्रेड क्रम्ब्स डालें, ताकि मिश्रण अच्छे से बंध जाए और फिर तैयार मिश्रण से मनचाहे शेप के कटलेट बना लें. अब हर कटलेट को हल्के से ब्रेड क्रम्ब्स में लपेट लें.
- एक कढ़ाही में तेल गर्म करें और मीडियम आंच पर कटलेट्स को गोल्डन और क्रिस्पी होने तक तल लें. तैयार कटलेट्स को टिशू पेपर पर निकाल लें ताकि एक्स्ट्रा ऑइल निकल जाए
वेज नूडल्स कटलेट परोसने का तरीका
वेज नूडल्स कटलेट को हरी चटनी, टोमैटो केचप या मेयोनीज के साथ गर्मागर्म परोसें. चाहें तो इन्हें ब्रेड के बीच रखकर सैंडविच की तरह भी सर्व कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Rice Flour Potato Pops: मैदे और जंक फूड से छुटकारा दिलाएंगे ये होममेड पॉप्स, कम तेल में बनने वाला बच्चों का फेवरेट स्नैक
The post Veg Noodles Cutlet: समोसे और पकौड़ों की जगह ट्राई करें सुपर क्रिस्पी वेज नूडल्स कटलेट, ऐसी डिश जो बना देगी आपकी कुकिंग को और भी खास appeared first on Naya Vichar.

