Hot News

Vegetable Pulao Recipe: मिनटों में कुकर में आसानी से बनाएं वेजिटेबल पुलाव, जानें विधि  

Vegetable Pulao Recipe: जब कभी खाने में कुछ हल्का, फटाफट बनने वाला और स्वाद से भरपूर चाहिए होता है, तो सबसे पहला ख्याल वेजिटेबल पुलाव का ही आता है. इसकी  चावल और ताजी सब्जियों की खुशबू जब मसालों के साथ मिलती है, तो इसका हर निवाला बहुत टेस्टी लगता है. ये एक ऐसा व्यंजन है जो ना सिर्फ पेट भरता है, बल्कि दिल को भी खुश करता है. शिशु हों या बड़े सब्जियों के साथ बना ये पौष्टिक और स्वादिष्ट पुलाव सभी को पसंद आता है. तो चलिए जानते हैं इस लेख में पुलाव बनाने के बारे में विस्तार से. 

पुलाव बनाने के लिए सामग्री 

  • बासमती चावल -1 कप
  • गाजर, बीन्स, मटर, फूलगोभी – 1 कप (कटी हुई)
  • प्याज – 1 (पतला कटा हुआ)
  • टमाटर – 1 (कटा हुआ)
  • हरी मिर्च – 1-2 (कटी हुई)
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 चम्मच
  • तेज पत्ता – 1
  • दालचीनी – 1 टुकड़ा
  • लौंग – 2-3
  • हरी इलायची – 2
  • जीरा – 1 चम्मच
  • गरम मसाला, हल्दी – आधा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल या घी – 2 चम्मच
  • पानी – 2 कप
  • हरा धनिया (गार्निश के लिए)

यह भी पढ़ें: Aloo Chaat: बारिश हो या शाम की भूख, घर पर आसानी से बनाएं चटपटी आलू चाट

पुलाव बनाने की विधि 

  • सबसे पहले चावल को धोकर 15-20 मिनट के लिए भिगो दें, फिर इसे छानकर अलग रख दें. 
  • अब एक एक कुकर में तेल या घी गरम करें, फिर उसमें जीरा, तेजपत्ता, दालचीनी, लौंग और इलायची डालकर अच्छे से भूनें. 
  • अब इसमें प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें. इसके बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालें और अच्छे से सारी चीजों को पकाएं. 
  • अब टमाटर डालें और नरम होने तक पकाएं, फिर सारी कटी हुई सब्जियां, हल्दी पाउडर, नमक और गरम मसाला अच्छे से मिलाकर 2-3 मिनट तक धीमी आंच में भूनें. 
  • अब इस मिश्रण में चावल और पानी डालकर नमक मिलाएं, फिर कुकर में 1 सीटी चावल पकने तक पकाएं. 
  • तैयार हुए वेजिटेबल पुलाव को दही, बूंदी का रायता, पापड़ या अचार के साथ गरमा-गरम परोसें. 

यह भी पढ़ें: Sabudana Dosa: क्रंची के साथ हेल्दी भी, घर पर बनाएं मिनटों में साबूदाना डोसा 

यह भी पढ़ें: Homemade Rusk Recipe: चाय की हर चुस्की को बनाएं खास, घर पर आज ही ट्राई करें होममेड रस्क

The post Vegetable Pulao Recipe: मिनटों में कुकर में आसानी से बनाएं वेजिटेबल पुलाव, जानें विधि   appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top