Hot News

Vi का सस्ता धमाका, 369 रुपये में दे रहा 56 दिन की वैलिडिटी

कई टेलीकॉम यूजर्स ऐसे प्लान की तलाश में रहते हैं, जिसमें लंबी वैलिडिटी, ज्यादा कॉलिंग और कम डेटा का फायदा मिले वो भी सस्ते में. ऐसे में हिंदुस्तान की तीसरी टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी Vodafone Idea (Vi) ने उन यूजर्स के लिए एक किफायती प्रीपेड रिचार्ज प्लान पेश किया है, जिसकी कीमत सिर्फ 369 रुपये है. इस प्लान में कंपनी यूजर्स को 56 दिनों की वैलिडिटी ऑफर कर रही है. साथ में कॉलिंग और डेटा का फायदा भी. आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में डिटेल्स में.

Vi के 369 रुपये वाले प्लान की डिटेल

Vi के 369 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 56 दिनों की सर्विस वैलिडिटी मिल रही है. इस दौरान किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल का फायदा मिलेगा. इसके अलावा, कंपनी 600 फ्री SMS भी ऑफर कर रही है. डेटा कि बात करें, तो इस प्लान में टोटल 4GB डेटा मिलेगा, जिसका इस्तेमाल यूजर्स जरूरत के समय कर सकते हैं.

Vi के 369 रुपये वाले प्लान की डिटेल
Vi के 369 रुपये वाले प्लान की डिटेल

किन यूजर्स के लिए सही है यह प्लान?

यह रिचार्ज प्लान उन यूजर्स के लिए बेस्ट ऑप्शन है, जिन्हें ज्यादा डेटा की जरूरत नहीं होती और जो कॉलिंग पर ज्यादा डिपेंड रहते हैं. इसके साथ ही, कम खर्च में लंबे समय तक अपना नंबर एक्टिव रखना चाहने वाले या सेकेंडरी सिम इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए भी यह प्लान एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें: 4G हो या 5G, Vi का ये प्लान देगा 28 दिन तक अनलिमिटेड डेटा का मजा, कीमत 400 रुपये से भी कम

यह भी पढ़ें: Vi यूजर्स की मौज, सिर्फ 299 रुपये में मिलेगा महीने भर अनलिमिटेड 5G डेटा

The post Vi का सस्ता धमाका, 369 रुपये में दे रहा 56 दिन की वैलिडिटी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top