Video : महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार के पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) विदीप दिलीप जाधव का अंतिम संस्कार बुधवार रात सतारा में किया गया. जाधव के पैतृक गांव में उनके परिवार ने अंतिम संस्कार किया जिसका वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है. वीडियो में जाधव का छोटा बेटा नजर आ रहा है जो अंतिम संस्कार की रस्में निभा रहा है. वह चिता के चारो ओर घूमता वीडियो में दिख रहा है. जाधव भी उसी दुर्भाग्यपूर्ण चार्टर प्लेन में सवार थे जो 28 जनवरी को बारामती में क्रैश हो गया था. इसमें सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई थी. देखें वीडियो.
#WATCH | Maharashtra: The last rites of Vidip Dilip Jadhav, the personal security officer (PSO) of Deputy CM Ajit Pawar, were performed by his family in their native village in Satara last night. His young son performed the last rites.
Jadhav was also on board the ill-fated… pic.twitter.com/X3BHTddLZO
— ANI (@ANI) January 29, 2026
66 साल के अजित पवार का अंतिम संस्कार विद्या प्रतिष्ठान के स्पोर्ट्स मैदान में कुछ देर के बाद करीब 11 बजे किया जाएगा. इससे पहले अंतिम यात्रा सुबह निकाली जा रही है. पुणे से करीब 100 किलोमीटर दूर बारामती हवाई पट्टी के पास बुधवार सुबह एक ‘लियरजेट’ विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इसमें अजित पवार की मृत्यु हो गई थी. इस हादसे में दो पायलट, एक विमान परिचारक और एक निजी सुरक्षा अधिकारी की भी जान चली गई. 29 जनवरी की सुबह अजित पवार के पार्थिव देह को पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी अस्पताल, बारामती से उनके काटेवाडी गांव ले जाया गया.
यह भी पढ़ें : Video : अजित पवार के बेटे जय का वीडियो आया सामने, आंखें थी नम
The post Video: अजित पवार के PSO विदीप दिलीप जाधव का अंतिम संस्कार रात में हुआ, छोटे से बेटे को देख रो देंगे आप भी appeared first on Naya Vichar.

